



इससे पहले विश्वविद्यालय को नैक द्वारा B++ ग्रेड प्राप्त हुआ था। B++ से A+ तक का यह सफर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरंतर मार्गदर्शन, अनवरत समीक्षा बैठकों और अकादमिक एवं व्यवस्थागत सुधारों के प्रयासों का परिणाम है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट को बेहतर बनाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया और इस कार्य में लगे प्राध्यापकों और अन्य सदस्यों को प्रोत्साहित किया, जिसके परिणामस्वरूप इस उत्कृष्ट सफलता को प्राप्त किया गया।
राज्यपाल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हो रही उल्लेखनीय सफलताओं पर भी हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए एक गर्व का विषय है, बल्कि उत्तर प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक प्रेरणा है, जो शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं।
ज्ञातव्य है कि राज्यपाल जी के विशेष प्रयासों से अब तक प्रदेश के 07 राज्य विश्वविद्यालयों को A++, 04 राज्य विश्वविद्यालयों को A+ एवं 01 विश्वविद्यालय को A ग्रेड प्राप्त हो चुका है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा A+ ग्रेड प्राप्त करने वाला राज्य का चौथा विश्वविद्यालय है।