• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

GORAKHPUR :माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी*

गोरखपुर को करीब 1500 करोड़ रुपये की सौगात दी मुख्यमंत्री ने*

News-Desk by News-Desk
April 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0

खबरें हटके

नई दिल्ली-नितिन नबीन बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष; मोदी-शाह ने दी बधाई

LUCKNOW-*पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन : सीएम योगी*

नई दिल्ली/लखनऊ-86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का लखनऊ में उद्घाटन

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी*

*गोरखपुर को करीब 1500 करोड़ रुपये की सौगात दी मुख्यमंत्री ने*

*146 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास*
*सामाजिक तानेबाने को छिन्नभिन्न करते हैं विकास न कर पाने वाले : मुख्यमंत्री*
गोरखपुर, (BNE)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के विकास को और ऊंचाई देते हुए करीब 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रोड कनेक्टिविटी, सीवरेज, चिकित्सा, पर्यटन सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मानबेला मैदान में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने वाली ताकतों ने यूपी का विकास करने की बजाय खुद का और परिवार का विकास किया। परिवार तक सिमटी ये ताकतें समाज को बांटने के लिए दंगा कराती थीं। डबल इंजन सरकार आने के साथ यूपी आठ साल से माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हो चुका है। यूपी की चर्चा अब सिर्फ विकास के लिए होती है।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। जो विकास नहीं करा पाते, वे जाति, मत, भाषा, क्षेत्र, मजहब के नाम पर सामाजिक तानेबाने को छिन्न भिन्न कर समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते हैं। मौका मिलने पर ऐसे लोग स्वयं और अपने परिवार के विकास के लिए कार्य करते हैं, जनता की भलाई के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 के पूर्व के भारत और 2017 के पूर्व के उत्तर प्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि तब भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था, नौजवान किंकर्तव्यविमूढ़ थे। देश की सुरक्षा के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद की चुनौती थी। दस वर्षों से आप सबने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को भी देखा है। नया भारत विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूरा करते हुए, विरासत और विकास का समन्वय स्थापित करते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।
*सुरक्षा की गारंटी में नई आभा बिखेर रहा उत्तर प्रदेश*
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी भी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में अपनी आभा बिखेर रहा है। आठ वर्षों में बदलते परिवेश और परिवर्तन को सभी लोगों ने देखा है। यहां अन्नदाता किसानों को सम्मान मिल रहा है। यहां नारी गरिमा और सुरक्षा की गारंटी है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी और नौजवानों को रोजगार की गारंटी है। यहां के हर जिले का विकास देखकर लोग वाह वाह कहते हैं। नई पहचान बना रहे उत्तर प्रदेश में व्यापारी बिना भय के कारोबार करते हैं। नए-नए उद्यम लग रहे हैं तो बड़ी संख्या में रोजगार भी मिल रहा है। बहन और बेटियां बिना भय के स्कूल-कॉलेज और बाजार जा रही हैं
*आज का यूपी ओडीओपी और ओडीएमसी पर करता है काम*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर भुखमरी से मरते थे तो बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या को मजबूर होते थे। परिस्थितियों में परिवर्तन करने की बजाय तबकी सरकारों ने समाज को जाति, क्षेत्र, मजहब के नाम पर बांटने और दंगा कराने का काम किया। दंगा कराने के बाद दोनों समुदायों से अलग अलग मिलकर उनका हितैषी बनने का दिखावा किया। उन्होंने कहा कि आज आठ साल से यूपी में दंगा नहीं, बिना भेदभाव विकास हो रहा है। आज का यूपी माफिया, गुंडा, दंगा से मुक्त होकर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज) पर काम करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों के लिए ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यूपी में कोई भूखों नहीं मर सकता, यहां 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
*जीरो पॉवर्टी की तरफ बढ़े सरकार के कदम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के कदम जीरो पॉवर्टी का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ चले हैं। इसके लिए सरकार नए कार्यक्रम लेकर आ रही है इसमें ऐसे परिवार जो किन्हीं भी कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनको चिन्हित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद उन्हें एक ही दिन में, एक साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी योजनाओं के लाभ से शत प्रतिशत संतृप्त किया जाएगा। ऐसे 15 लाख परिवारों को आवास योजना, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के साथ ही उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। जिन्हें पेंशन की जरूरत होगी उन्हें पेंशन दिलाया जाएगा और परिवार के बेरोजगार नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
*सीएम ने की योजनाओं को नुकसान न पहुंचाने की अपील*
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे विकास की योजनाओं को अनावश्यक रूप से नुकसान न पहुंचाएं। विकास का पैसा मेरा नहीं है बल्कि यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पैसा, इसका दुरुपयोग न होने दें। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जब इसके कार्य आगे बढ़ेंगे तो इसकी गुणवत्ता ठीक रहे और कार्य समयबद्ध ढंग से हो इसके निगरानी की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के नागरिकों की इस बात के लिए तारीफ की कि गोरखपुर के किसी भी व्यक्ति ने विकास के मुद्दे पर कभी अड़चन नहीं आने दी।
*गोरखपुर को हासिल अकल्पनीय उपलब्धियों की चर्चा की मुख्यमंत्री ने*
अपनी सरकार के नौवें वर्ष के कार्यकाल के शुरुआती महीने में गोरखपुर को 1500 करोड रुपये की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को हासिल अकल्पनीय उपलब्धियां की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में खाद कारखाना दोबारा शुरू हो पाएगा, यहां एम्स खुल पाएगा, पिपराइच की बंद चीनी मिल फिर से शुरू हो पाएगी, रामगढ़ताल खूबसूरती में डल झील को भी फेल कर देगा, गीडा में बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेंटर खुल जाएगा, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाएगी, सैनिक स्कूल बन पाएगा,बड़हलगंज में होम्योपैथिक कॉलेज शुरू हो जाएगा, लिंक एक्सप्रेसवे बन जाएगा, पहले यह सब अकल्पनीय था लेकिन आज हकीकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में कभी बिजली बमुश्किल मिलती थी जबकि आज बिजली कटती नहीं है। गोरखपुर के चारों तरफ फोरलेन सड़कों का जाल बिछ जाने से आवगमन में अब समय कम लगता है। गोरखपुर से 14 फ्लाइट की भी सेवा है।
*सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा यूपी : रविकिशन*
विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल के कार्यकाल में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में 25 करोड़ की राज्य वाले उत्तर प्रदेश में विकास, जन कल्याण और सुरक्षा का उत्कृष्ट माहौल बना हुआ है। योगी जी की सरकार बिना भेदभाव समाज के हर तबके का विकास कर रही है।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*विभिन्न योजनाओं का लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री का सानिध्य*
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त हुआ। सीएम ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभर्थियों को ऋण राशि का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, कृषि विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम स्थल पर आने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच के पास विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन किया।
———-
*सीएम के हाथों लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं*
-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14, यूपी जलनिगम नगरीय, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल और यूपी सिडको की कुल 51 परियोजनाएं, लागत 436 करोड़ 99 लाख 71 हजार रुपये।
*शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं*
-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, प्रांतीय खंड, भवन खंड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14 व यूनिट-42, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल, यूपी सिडको और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की कुल 95 परियोजनाएं, लागत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये।
*विशेष आकर्षण वाले विकास के उपहार*
-रामगढ़ताल परियोजना आंतरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाइपास शिवमंदिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार।
-कौड़ीराम-गजपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 30 करोड़ 52 लाख 65 हजार रुपये।
-बांसगांव में 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का लोकार्पण, लागत 13 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये।
-अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 (पार्ट प्रथम) का लोकार्पण, लागत 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये।
-सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, लागत 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये।
-कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, लागत 304 करोड़ 39 लाख 8 हजार रुपये।
-भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 81 करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये।
-शंकरपुर-कम्हरियाघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 17 करोड़ 23 लाख 6 हजार रुपये।
-हर्रैया, भिलौरा, पेवनपुर, अहिरौली, छपिया, तालनवर होते हुए एकला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये।
-जगदीशपुर सरैया ब्लॉक होते हुए देवरिया फोरलेन तक मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 83 लाख 92 हजार रुपये।
-भटहट, बैलों, पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 14 करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपये।
-जगतबेला-डोमिनगढ़ रेलखंड के रहमत नगर माधवपुर रोड पर रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास, लागत 132 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये।
-बैरियाखास राप्ती नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास, लागत 71 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये।
-जिला अस्पताल में वृहद सुधार-विस्तार कार्य का शिलान्यास, लागत 21 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये।
-बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर लेवल 2 को लेवल 1 में परिवर्तित करने के कार्य का शिलान्यास, लागत 38 करोड़ 1 लाख 15 हजार रुपये।
-शहरी क्षेत्र में भजन संध्या स्थल के निर्माण का शिलान्यास, लागत 12 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये।
Post Views: 143
Tags: गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपीमाफियामुक्त
Previous Post

LUCKNOW :लू के प्रकोप से बचाएंगे रोचक हिंदी कार्टून* 

Next Post

LUCKNOW :लेदर, फुटवियर तथा टेक्सटाइल डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-नितिन नबीन बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष; मोदी-शाह ने दी बधाई

by News-Desk
January 20, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-*पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन : सीएम योगी*

by News-Desk
January 20, 2026
उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली/लखनऊ-86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का लखनऊ में उद्घाटन

by News-Desk
January 19, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शाम 6 बजे होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल: एडीएम

by News-Desk
January 19, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में भी मिल रहे रोजगार के अवसर*

by News-Desk
January 19, 2026
Next Post

LUCKNOW :लेदर, फुटवियर तथा टेक्सटाइल डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

भारत में शिक्षकों पर बढ़ता गैर- शैक्षणिक बोझ-आवारा कुत्तों की निगरानी तक सीमित होता शिक्षा तंत्र।

December 13, 2025

देहरादून-एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शीतकालीन कार्निवल का उत्साहपूर्वक आयोजन

December 31, 2025

लखनऊ-सिंचाई विभाग के कार्यों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया संतोष

October 20, 2024

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3441998
Total Visitors
902
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In