• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

GORAKHPUR :चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान उसकी संवेदना: मुख्यमंत्री*

*एम्स गोरखपुर में 500 बेड की क्षमता वाले विश्राम सदन का शिलान्यास किया सीएम योगी ने*

News-Desk by News-Desk
April 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0

खबरें हटके

अखिलेश का महिला आरक्षण विरोध, जातिगत जनगणना का डर या पीडीए की रक्षा

Ashok Mittal-प्रवर्तन निदेशालय ने आप के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानो पर की छापेमारी

पटना-भाजपा विधान मंडल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर, कल लेंगे शपथ

GORAKHPUR :चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान उसकी संवेदना: मुख्यमंत्री*

*एम्स गोरखपुर में 500 बेड की क्षमता वाले विश्राम सदन का शिलान्यास किया सीएम योगी ने*

*चिकित्सक की संवेदना से दूर हो जाती है मरीज की आधी बीमारी : मुख्यमंत्री*
*विश्राम सदन के रूप में गोरखपुर एम्स को प्राप्त हुई नई उपलब्धि: मुख्यमंत्री*
*रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें चिकित्सक, क्रिटिकल केयर उपलब्ध कराने को रिस्क लेने की डालें आदत : सीएम योगी*
गोरखपुर, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान उसकी संवेदना होती है। यदि किसी डॉक्टर के मन में संवेदना नहीं है तो वह डॉक्टर कहलाने का अधिकारी है या नहीं, इस पर विचार होना चाहिए। उसकी पहचान ही संवेदना से है। चिकित्सक की संवेदना गंभीर से गंभीर मरीज की आधी बीमारी को दूर कर सकती है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टरों को यह नसीहत भी दी की वे बेवजह मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें और मरीज को क्रिटिकल केयर उपलब्ध कराने में रिस्क लेने की आदत डालें।
सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाले विश्राम सदन (रैन बसेरे) का भूमि पूजन-शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 44.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्राम सदन पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा विश्राम सदन होगा। इसका निर्माण पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर निधि से कराया जा रहा। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चिकित्सा संस्थान डॉक्टर के व्यवहार के माध्यम से संवेदना का केंद्र भी होता है। संवेदना के इस केंद्र में अगर एक मरीज भर्ती होने आता है तो उसके साथ कम से कम 3 या 4 अटेंडेंट होते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो कई बार अटेंडेंट की संख्या 10 तक हो जाती है। ऐसे में मरीज के साथ आने वाले अटेंडेंट को आश्रय की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 बेड के विश्राम सदन के शिलान्यास के साथ ही गोरखपुर एम्स को एक नई उपलब्धि प्राप्त हुई है।
*वटवृक्ष वन चुका है 2016 में एम्स के रूप में रोपा गया बीज*
मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स गोरखपुर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2016 में किया था। 2019 में एम्स गोरखपुर का पहला मैच एडमिशन लिया था और 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एम्स का लोकार्पण किया था। 2016 में जो बीज एम्स के रूप में गोरखपुर में रोपा गया था, आज वह एक वटवृक्ष बनकर हजारों पीड़ितों को आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, एक नया जीवनदान देने का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर में होगा, यह एक कल्पना मात्र लगती थी। हम लोग 2003 से इस आवाज को उठा रहे थे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। एम्स दिल्ली के बाहर भी स्थापित होंगे, इसके लिए उन्होंने छह एम्स की घोषणा की थी। पर, उसके बाद यह क्रम थम सा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिना भेदभाव, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र का साकार रूप स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। देश के अंदर 22 नए एम्स पीएम मोदी के कार्यकाल में, 10 वर्षों में बने हैं या बन रहे हैं। उनमें से गोरखपुर एम्स भी एक है। गोरखपुर में एम्स बने, इसके लिए 2003 में उठाई गई आवाज को 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकार दिया।
*कोई गर्मी, सर्दी, बारिश में खुले में रहे, यह अमानवीय*
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में एम्स गोरखपुर की ऑक्युपेंसी 75 से 80 प्रतिशत है। आईसीयू, क्रिटिकल केयर और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीज के परिजन उनके साथ नहीं रह सकते। उन्हें बाहर ही रहना पड़ता है। इस कैम्पस में कम से कम 1200 लोग ऐसे होंगे जिनको बाहर जहां-तहां सिर छुपाने के लिए पटरी पर, सड़कों के किनारे या फिर किसी अन्य जगह पर जाकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति खुले में गर्मी, सर्दी या बारिश झेलने को मजबूर हो तो यब अमानवीय लगता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपना मानवीय स्वरूप बनाएं और उन लोगों के बारे में सोचा जो अपने मरीज की पीड़ा के साथ यहां पर जुड़े हुए हैं। विश्राम सदन के रूप में हम ऐसी व्यवस्था बनाएं जहां पर अटेंडेंट को मिनिमम यूजर चार्ज पर रहने और सस्ते कैंटीन की सुविधा हो।
*चिकित्सा संस्थानों में अटेंडेंट के लिए व्यवस्था होनी ही चाहिए*
मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ वर्ष पहले लखनऊ में एसजीपीजीआई के अपने दौरे के दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों को देख उनकी व्यवस्था के लिए अटेंडेंट शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए थे। मन में आया कि एसजीपीजीआई, केजीएमयू, बीएचयू में और एम्स गोरखपुर में पेशेंट अटेंडेंट के लिए कोई केंद्र बनने चाहिए। इसकी जिम्मेदारी अवनीश अवस्थी को दी गई। उन्होंने प्रयास शुरू किए तो पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल के लिए तीन रैन बसेरे दिए। पावर मिनिस्ट्री के सहयोग से एम्स गोरखपुर के लिए रैन बसेरा स्वीकृत हुआ।
*याद दिलाया तीमारदारों के भोजन के लिए रियायती मॉडल*
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 साल पहले इंसेफेलाइटिस के पीक समय में शुरू किए गए तीमारदारों के भोजन के लिए रियायती मॉडल का भी उल्लेख किया। कहा कि एक समय बीआरडी मेडिकल कॉलेज इंसेफेलाइटिस हॉटस्पॉट था। वहां पर समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के पेशेंट आते थे। वहां पर बड़ी अव्यवस्था देखने को मिलती थी। लोगों के पास खाने के लिए भोजन नहीं होता था। उस समय हम लोगों ने एक स्वयंसेवी संस्था से मिलकर व्यवस्था कराई थी। उस समय आठ रुपये में तीमारदारों के लिए दाल, चावल, रोटी, सब्जी की व्यवस्था शुरू की गई। उन्होंने कहा कि आज भी पेशेंट के अटेंडेंट को बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय में भी दस रुपये में भरपेट दाल, चावल, सब्जी, रोटी की सुविधा आज भी प्राप्त हो रही है।
*जिलों के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को टेली कंसल्टेशन की सुविधा दे एम्स*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपेक्षा जताई कि एम्स को आसपास के जिलों के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में टेली कंसल्टेशन के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए कोरोना काल में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल के जरिये प्रशिक्षण देकर बनाए गए सिस्टम मॉडल का भी उल्लेख किया और बताया कि बाद में इससे हर जिले में आइसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा मिली थी। उन्होंने कहा कि टेली कंसल्टेशन जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों को राहत दी जा सकती है। कहा कि एम्स जैसे संस्थान आज जिनकी ओपीडी 4000 तक पहुंच चुकी है, अगर यहां पर सभी सुपर स्पेशलिटी की फैकल्टी आ जाएं तो यही ओपीडी जा 10000 पर चली जाएगी। ऐसे में एसजीपीजीआई की तर्ज पर एम्स गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का चिकित्सा हब बने और यहां से अन्य मेडिकल कॉलेजों को जोड़ते हुए यहां से टेली कंसल्टेशन दी जाए। इससे सामान्य मरीज को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
*हर मरीज ज्ञान और अनुभव का आधार, रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टरों को नसीहत दी कि वह अनावश्यक रूप से मरीजों को लखनऊ रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, उनमे से कई में अभी भी मरीज को क्रिटिकल केयर या ट्रॉमा की सुविधा देने के लिए कोई रिस्क नहीं लिया जाता। पेशेंट को लखनऊ के लिए रेफर दिया जाता है। यह सब बंद होना चाहिए। क्रिटिकल केयर उपलब्ध कराते हुए रिस्क लेने की आदत डालनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मरीज डॉक्टर के लिए नए अनुभव और ज्ञान का आधार होता है। ऐसे में उन्हें मरीज को समय देना होगा। हम दस या पन्द्रह मरीज तक खुद को सीमित न कर लें। याद रखना चाहिए कि दुनिया के अंदर जितने भी अच्छे रिसर्च हुए हैं वह उन लोगों ने किए हैं जिनमें अधिक से अधिक डाटा कलेक्ट करने का सामर्थ्य रहा है।
*एम्स गोरखपुर की स्थापना के लिए सीएम योगी ने बहाया खून-पसीना : रविकिशन*
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि एम्स गोरखपुर की स्थापना का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। उन्होंने इस संस्थान के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमेशा से उनकी उच्च प्राथमिकता रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौनिहालों के लिए त्रासदी रही इंसेफेलाइटिस पर पूर्ण नियंत्रण इसका प्रमाण है।
*सीएम योगी के मार्गदर्शन में कम समय में ही एम्स गोरखपुर की उपलब्धियां मौन क्रांति की तरह : देशदीपक वर्मा*
शिलान्यास समारोह में एम्स गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन देशदीपक वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहयोग से कम समय में ही गोरखपुर एम्स की उपलब्धियां मौन क्रांति की तरह है। वर्तमान में यहां पांच सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट संचालित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का एम्स प्रथम श्रेणी वाले संस्थानों की कतार में तेजी से शामिल हो रहा है।
इस अवसर पर एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि विश्राम सदन सिर्फ एक भवन नहीं है बल्कि रोगियों के परिजनों को आश्रय और बुनियादी सुविधाएं सुविधा दिलाने का संवेदनशील कदम है। उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में धीरे-धीरे नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वागत संबोधन में पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) यतींद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के स्वागत करते हुए बताया कि विश्राम सदन के निर्माण को 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है ।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पावरग्रिड के कार्यपालक निदेशक (सीएसआर) जसवीर सिंह, उत्तरी क्षेत्र-3 के कार्यपालक निदेशक वाई.के. दीक्षित, उत्तरी क्षेत्र-3 के मानव संसाधन प्रमुख रमन सहित पावरग्रिड तथा एम्स, गोरखपुर के वरिष्ठ अधिकारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। एम्स गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन देशदीपक वर्मा और पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) यतीन्द्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह आदि भेंटकर उनका अभिनंदन किया। शिलान्यास के बाद और अपने सम्बोधन से पूर्व सीएम योगी ने विश्राम सदन के मैप, ले आउट का अवलोकन कर प्रोजेक्ट की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
Post Views: 163
Tags: CM Yogi laid the foundation stone of AIIMS Gorakhpur Vishram Sadan
Previous Post

काम की खबर -अब बिना नक्शा पास कराए बन सकेंगे छोटे घर

Next Post

heart disease diagnosis:समय पर दिल की बीमारी पहचान करने के लिए सनफॉक्स ने शुरू की नई पहल

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

अखिलेश का महिला आरक्षण विरोध, जातिगत जनगणना का डर या पीडीए की रक्षा

by News-Desk
April 16, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Ashok Mittal-प्रवर्तन निदेशालय ने आप के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानो पर की छापेमारी

by News-Desk
April 15, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पटना-भाजपा विधान मंडल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर, कल लेंगे शपथ

by News-Desk
April 14, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पटना-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया

by News-Desk
April 14, 2026
उत्तराखंड

देहरादून – डबल इंजन का दम – चार साल में उत्तराखंड के विकास को मिली नई रफ्तार

by News-Desk
April 14, 2026
Next Post

heart disease diagnosis:समय पर दिल की बीमारी पहचान करने के लिए सनफॉक्स ने शुरू की नई पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

UP- एमडीए अभियान में 90 फीसदी ने खाई दवा,रिफ्यूजल कनवर्जन भी 93 प्रतिशत रहा

March 9, 2025

कन्नौज: जेडी जनता इंटर कालेज में मंत्री ने किया सभागार का लोकार्पण

November 23, 2024

नोएडा/मुंबई-मानव बम के जरिये मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला आरोपी नॉएडा से गिरफ्तार

September 6, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun DEHRADUN CM DHAMI Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News SJVN Shimla UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3921295
Total Visitors
2109
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In