MUMBAI -एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ पूर्व सेक्रेटरी ने की धोखाधड़ी ,पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी ने हेराफेरी कर 76 लाख का चूना लगाया
वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है.
मुंबई.(BNE) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी को पुलिस ने अभिनेत्री के साथ 76 लाख रूपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताविक पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी ने अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है और एक्ट्रेस को 76 लाख का चूना लगाया है. वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है.
आरोप है कि शेट्टी ने फर्जी बिल्स के आधार आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख की राशि अवैध तरीके से प्राप्त की. मई 2022 से अगस्त 2024 के दौरान यह गबन किया गया. वेदिका फर्जी बिल्स क्रिएयेट करती थी, उस पर आलिया के सिग्नेचर लेती थी और फिर सारा पैसा अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर करती थी. इस तरह दो साल में शेट्टी ने करीब 76 लख रुपए का गबन किया. इस मामले में इस साल जनवरी महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था.
पिछले 5 महीने से वेदिका फरार थी. अब वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी वेदिका को 10 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.










