LUCKNOW-संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा- पूर्व सांसद राज बब्बर

पूर्व सांसद  राज बब्बर ने पदाधिकारियों को कांग्रेस की विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठापूर्वक  कार्य करने की शपथ दिलाई- कांग्रेस

LUCKNOW-संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा- पूर्व सांसद राज बब्बर

पूर्व सांसद  राज बब्बर ने पदाधिकारियों को कांग्रेस की विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठापूर्वक  कार्य करने की शपथ दिलाई- कांग्रेस

लखनऊ,(BNE)उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में जिला/शहर कमेटियों के गठित होते ही संगठन सृजन अभियान का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दिनांक 03 जुलाई 2025 से दिनांक 07 जुलाई 2025 तक प्रदेश भर के सभी जनपदों में जिला/शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का ‘‘शपथ ग्रहण समारोह’’ आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को अपरान्ह 1ः00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में लखनऊ जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  राज बब्बर जी- पूर्व सांसद, भूतपूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री  राज बहादुर जी ने की एवं संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी जी ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह का आरंभ करने से पूर्व सांसद  राज बब्बर जी ने सभी नवनियुक्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके पश्चात पूर्व सांसद  राज बब्बर जी ने नवनियुक्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को देश की सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामािजक समरसता व भाईचारा बनाए रखने व संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और सर्म्पण के साथ काम करने तथा समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धान्तों के अनुरूप पाटी का निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पदाधिकारियों को  पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद  राज बब्बर जी ने कहा कि सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कुशल नेतृत्व में, जननायक राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय के सिद्धान्तों को समाहित करते हुए एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए एक सशक्त संगठन के रूप में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में जिस तरह से समाज में नफरत फैलाई जा रही है, संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धान्तों को अपनाकर ही हमें लड़ना होगा।

राज बब्बर जी ने कहा कि हमें हिंसा प्रति अंहिसा का रास्ता अपनाना है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश को जोड़ने वाली विचारधारा है। आपको पूरे यकीन और भरोसे के साथ कार्य करना होगा। कांग्रेस जैसे विशाल वृक्ष को आपको हमेशा हराभरा रखना होगा। अपने पद की पहचान को इतना मजबूत करिए की आपके नाम पर जिन्दाबाद बोला जाए।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री राजबहादुर, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम, लखनऊ के कोऑर्डिनेटर संजीव पाण्डेय एड0 एवं प्रमोद सिंह, राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन ने भी संबोधित किया।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पदाधिकारी के रूप में एडवोकेट आरबी सिंह, रईस अहमद, किश्वर जहां, मनीष जायसवाल, अभय सिंह अप्पी, संजय श्रीवास्तव, फखरुल इस्लाम, अजहर बेग, डॉ0 इरफान, बलदेव लाठी, हसीन सिद्दीकी, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजीव चन्द्र मिश्रा, इसरत अली, अमन यादव, एड0 अनिल निषाद, शैलेन्द्र जैन, आदर्श लोधी, नरेन्द्र सिंह, राजू सरदार, विनोद रावत, रफीक गाजी, संदीप पोद्दार, नीरज श्रीवास्तव सच्चिदानाथ, विमलेश चौधरी, बिंदेश पाण्डेय, रजनी गौतम, राम बोध पाण्डेय, अभिमन्यु विश्वकर्मा, रजनेश शर्मा, सुरेश लोधी, मोहम्मद कबीर, श्रीमती उमा अवस्थी, राजेन्द्र धानुक, प्रतिमा धवन, श्रीमती सविता यादव, नवाब सलीम खान, दिनेश त्रिपाठी, शोएब चांद, हुस्नारा, नीलम दीक्षित, मंजू श्रीवास्तव, मोहम्मद हासिम, शीला मिश्रा, अलीशा, अनवरी बेगम, एसके गौतम, महीप सिंह, गोलू पाठक, मोहम्मद शफीक, राजकुमार पटेल, अरविन्द पटेल, सतीश पाल आदि मौजूद रहे।


Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Browse by Category

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.