



Firing on BJP MLA:विधायक पर गोलीबारी से पुलिस के हाथ पाँव फूले ,3 लोगों को हिरासत में लिया
Firing on BJP MLA :लखनऊ (BNE )यूपी के लखीमपुर खीरी के भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू (SAURABH SINGH SONU) पर हमलवारों ने फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर विधायक का सुरक्षा गार्ड मौके पर पंहुचा ,तो हमलावर भगा निकले। पुलिस ने इस मामले में सीसीटवी फुटेज के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। लखीमपुर में भाजपा विधायक पर फायरिंग को लेकर आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
मॉर्निंग वाक पर पत्नी के साथ निकले थेFiring on BJP MLA
विधायक सौरभ सिंह सोनू पत्नी के साथ टहलने निकले थे .वह अपने पिता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे, खाना खाने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे।घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उन्होंने देखा कि दो युवक शराब पी रहे हैं। जब उन्होंने युवकों को ऐसा करने से मना किया, तो वे नाराज हो गए। बातचीत गाली-गलौज और बहस में बदल गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़ा सुरक्षा गार्डFiring on BJP MLA
गोली चलने की आवाज सुनकर उनके सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गार्ड को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। इसके बाद, विधायक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने 3 को हिरासत में लियाFiring on BJP MLA
भाजपा विधायक पर फायरिंग की जानकारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आसपास के CCTV खंगालने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
कौन है सौरभ सिंह ‘सोनू’Firing on BJP MLA
सौरभ सिंह सोनू 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला को 24 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर विधायक बने हैं। सौरभ सिंह के पिता जुगल किशोर पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। जुगल किशोर कभी मायावती के खास माने जाते थे.