Duplicate Salman Khan Arrested:लखनऊ में रील बनाने के चक्कर में डुप्लीकेट सलमान को पुलिस ने किया अरेस्ट
Duplicate Salman Khan Arrested: इस युवक का असली नाम आजम अली अंसारी (Azam Ali Ansari) है,
बिना किसी अनुमति के लोगों की भीड़ जुटाकर वीडियो बना रहा था. इस दौरान उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.
Duplicate Salman Khan Arrested:राजधानी लखनऊ में बुधवार को ठाकुरगंज पुलिस ने अपने आपको डुप्लीकेट सलमान पेश करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताविक डुप्लीकेट सलमान खान ग्लोब कैफ़े के सामने रील बना रहे थे और बेवजह लोगों से विवाद कर रहे थे। इसी विवाद की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इस युवक का असली नाम आजम अली अंसारी (Azam Ali Ansari) है, लेकिन वह खुद को ‘डुप्लीकेट सलमान खान’ के रूप में पेश करता था. बताया जा रहा है कि वह ग्लोब कैफे के सामने रील बनाने के दौरान लोगों से विवाद करने लगा, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया.
जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, ठाकुरगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि आज़म बिना किसी अनुमति के लोगों की भीड़ जुटाकर वीडियो बना रहा था. इस दौरान उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीसीपी पश्चिम जोन विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आजम अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अगर सड़क पर रिवाल्वर के साथ इस तरह की हरकतें होती रहीं, तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. यही कारण है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. लेकिन बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह भीड़ इकट्ठी करना और ट्रैफिक जाम करना कानूनन अपराध है.










