पुलिस छानबीन में जुटी ,आज के ईमेल को सिर्फ अफवाह बताया
Delhi School Bomb Threat:नयी दिल्ली, (BNE ) देश की राजधानी दिल्ली में लगातार स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिल रही है। अभी 9 दिसंबर को 44 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद अब आज शुक्रवार को फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क होकर छानबीन में जुट गई है। इधर पुलिस ने गहन जाँच के बाद आज की धमकी को सिर्फ अफवाह बताया है।Delhi School Bomb Threat
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है और इन धमकियों का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस अमर कॉलोनी से सुबह 6:35 बजे फोन (धमकी भरे ई-मेल के संबंध में) आया।”Delhi School Bomb Threat
उन्होंने बताया,‘‘ डिफेंस कॉलोनी के साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल से सुबह 7:57 बजे, सफदरजंग के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से सुबह 8:02 बजे और रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल से सुबह 8:30 बजे फोन आया।” उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं।Delhi School Bomb Threat
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया या अगर बच्चे स्कूल पहुंच गए हैं तो उन्हें आकर वापस ले जाने का अनुरोध किया है। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि ये ईमेल रात 12:54 बजे प्राप्त हुए जिनमें भेजने वाले ने स्कूलों में ‘‘अभिभावक-शिक्षक बैठक” और ‘‘खेल दिवस” गतिविधियों का जिक्र किया।Delhi School Bomb Threat










