Congress party, Pyari didi scheme:दिल्ली इलेक्शन :कांग्रेस ने “प्यारी दीदी योजना” की घोषणा की
Congress party, Pyari didi scheme:नई दिल्ली,(BNE ) सभी राजनैतिक दलों ने अभी से दिल्ली विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधान सभा चुनाव को देखते हुए “प्यारी दीदी योजना “की घोषणा की। इस घोषणा के तहत कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधान सभा चुनाव जीतने पर राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान ाकरेगी। इस योजना की घोषणा कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने यहाँ दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक तथा पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की यह पहली बड़ी घोषणा है।आपको बता दें कि इसके पूर्व में आम आदमी पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि सत्ता में फिर से आने पर वह दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की आर्थिक मदद देगी।Congress party, Pyari didi scheme










