NEW DELHI-बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
प्राथमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।
अब तक अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है
बेंगलुरु/नई दिल्ली (BNE ) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गेकी तवियत ख़राब होने के चलते उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर करीबी निगरानी रख रही है और प्राथमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।
Congress President Mallikarjun Kharge’s health deteriorates, admitted to a hospital in Bengaluru : पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह एक नियमित स्वास्थ्य जांच हो सकती है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। अब तक अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। खड़गे का राजनीतिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उनकी छवि एक ज़मीनी और सशक्त संगठनकर्ता की रही है।










