



अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- प्रतिबंधों से यूक्रेन को मिलेगा समर्थन, पुतिन को होगी आर्थिक व राजनीतिक मुश्किलें
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का बचाव करते हुए कहा कि ये कदम यूक्रेन की स्वतंत्रता को बनाए रखने और मॉस्को के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद करेंगे।
हाल ही में बाइडन प्रशासन ने उन कंपनियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं जो रूस को ऊर्जा निर्यात में सहयोग कर रही थीं। इस सूची में दो भारतीय कंपनियां ‘स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज’ और ‘एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज’ भी शामिल हैं। बाइडन ने कहा कि इन प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था और युद्ध क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गैस की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे पुतिन के लिए युद्ध लड़ना और अधिक मुश्किल हो जाएगा। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाइडन ने पुतिन की स्थिति को “राजनीतिक और आर्थिक संकट” से घिरा बताया।