Bangladesh Violence :नई दिल्ली,(BNE ) आज देशभर में कई शहरों में बांग्ला देश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मार्च निकाला गया. दिल्ली में खासतौर पर चाणक्यपुरी में मार्च निकाला गया.विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश उच्चायोग के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी गयी। यह उच्चायोग चाणक्यपुरी में ही है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर इस मामले में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से हस्तक्षेप की मांग की गयी थी। उन्होंने बांग्लादेश से कथित हिंदू नरसंहार रोकने का भी आह्वान किया। ये प्रदर्शनकारी विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे।Bangladesh Violence
वीरेंद्र सिंह नामक एक प्रदर्शनकारी ने कहा,‘‘बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, हम उसे देख रहे हैं। हम पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हैं। हम बांग्लादेश को चेतावनी देते हैं कि वह देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन तुरंत बंद करे।”
बांग्लादेश की 17 करोड़ की जनसंख्या में हिंदू करीब आठ प्रतिशत हैं। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को पांच अगस्त को अपदस्थ किए जाने के बाद से बांग्लादेश के 50 से अधिक जिलों में हिंदुओं पर 200 से अधिक हमले होने के आरोप हैं।Bangladesh Violence :










