बेंगलुरु-आरसीबी टीम के सम्मान समारोह में मची भगदड़ ,7 लोगों की मौत 20 घायल
बेंगलुरु. (BNE )आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने विजय प्राप्त कर ली है। इसी उपलक्ष्य में पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान हो रहा है लेकिन इस सम्मान समरोह में भगदड़ मचने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग भगदड़ में घायल हुए हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है. भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं.
ऐसे मची चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़
रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाडिय़ों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है.










