



Badshah’s Club Blast: दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम ने बम विस्फोट मामले में आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार
बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुआ था बम विस्फोट
गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।
Badshah’s Club Blast: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीपक नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी दीपक को मशहूर सिंगर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुए बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया है। दीपक नाम का आरोपी पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। आपको बता दें कि गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के दो क्लबों बादशाह के Seville Bar and Lounge और De Orra Club के बाहर दो ब्लास्ट हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को क्लबों पर देसी बम फेंकते और भागते हुए देखा गया था। इन धमाकों से क्लबों के शीशे टूट गए थे, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
इससे पहले 29 नवंबर 2024 को हरियाणा के हिसार जिले में हुए एक एनकाउंटर के बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एक संयुक्त ऑपरेशन में दोनों आरोपी विनय (20) और अजीत सहरावत (21) घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।