अयोध्या-प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने की राम दरबार में पूजा
रामलला के लिए वस्त्र-चंवर लेकर पहुंचे; थोड़ी देर में करेंगे ध्वजारोहण
अयोध्या (BNE ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज मंगलवार 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण करेंगे।पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। । राम मंदिर में PM मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त मंदिर में भी पूजी की।
ये सात मंदिर महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी को समर्पित हैं। सप्त मंदिर भगवान राम के जीवन में महत्वपूर्ण रहे इन गुरुओं, भक्तों और सहयोगियों को दर्शाते हैं। इन्हें मंदिर परिसर में स्थान देना उनके स्थायी महत्व और सम्मान को दर्शाता है।

PM Modi and Mohan Bhagwat performed puja at Ram Darbar, carrying a robe and a fan for Ram Lalla; will hoist the flag shortly : इसके बाद, दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रधानमंत्री ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो राम मंदिर निर्माण की औपचारिक पूर्णता का प्रतीक होगा। यह समारोह देशभर के भक्तों के लिए गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। अभिजीत मुहूर्त में पीएम के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगेगी। इसके साथ ही राम मंदिर को पूर्ण माना जाएगा।
राम मंदिर के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया यह ध्वज 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है। इसे गुजरात के अहमदाबाद के एक विशेषज्ञ ने बनाया है। दो से तीन किलोग्राम वजन वाला यह ध्वज ज़्यादा ऊंचाई और हवाओं में भी सुरक्षित रहने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह आयोजन अयोध्या में चल रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक और महत्वपूर्ण चरण है। नेताओं ने कहा है कि यह ध्वज केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता और समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों का भी प्रतीक है। इससे पहले अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर परिसर की ओर रवाना हुए और उनके आगमन पर एक शानदार रोड शो किया।
रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। तिरंगा, भारतीय जनता पार्टी के झंडे और भगवान राम के प्रतीक वाले झंडे लहरा रहे थे। पूरा शहर “जय श्री राम” और “मोदी- मोदी” के नारों से गूंज रहा था। जब प्रधानमंत्री का काफिला साकेत कॉलेज से राम जन्मभूमि मंदिर की ओर बढ़ रहा था, तो लोगों ने फूल बरसाए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर लोगों की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी।










