Haryana New Governor:बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे
Haryana New Governor:दो राज्यों हरियाणा और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है
नई दिल्ली(BNE )राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों में को तीन महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए दो राज्यों हरियाणा और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है।Haryana New Governor:
बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। घोष के पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा रिकॉर्ड है और वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजू को लंबे समय से शासन और प्रशासन का अनुभव है और वे केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद की गई है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां संबंधित अधिकारीगण द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।










