प्रदेश में 15 साल से ऊपर की 24 फीसदी की लड़कियां शराब का सेवन करती हैं।
Alcohol Consumption In India :(BNE -डेस्क) आधुनिक समाज में शराब का सेवन आम बात हो गया है। बड़े- बड़े घरानों के पुरुषों को छोड़िये , लड़कियां और घर की महिलाएं भी पुरुषों का साथ देने के लिए शराब का सेवन धड़ल्ले से कर रही है ,लेकिन क्या आपको पता है कि देश में किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती है। यहाँ आपको बता दें ,कि शराब का सेवन करना स्वास्थय के लिहाज से खतरनाक होता है।
Alcohol Consumption In India
एक समय था जब ,समाज में शादी के समय होने वाले दामाद से विशेष रूप से पूछा जाता था कि लड़का शराब तो नहीं पीता है ? लेकिन आज लड़कियों ने भी इस मिथक को तोड़ दिया है। अब आधुनिक घराने की लड़किया पब ,रिसॉर्ट्स में पुरुषों को लगातार इस मामले में टक्कर देती मिल रही है। महिलाएं शराब पीने के मामले में भी पुरुषों से पीछे नहीं है. देश के अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती है.Alcohol Consumption In India
नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे में हुआ खुलासा Alcohol Consumption In India
देश में केंद्र सरकार ने साल 2019 से लेकर 2022 के बीच नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे करवाया था। इस सर्वे के अनुसार पता चला कि महिलाएं भी खूब शराब पीती हैं। आंकड़ों के मुताबिक हर वर्ष भारत में 16 करोड लोग शराब पीते हैं. इनमें से बहुत बड़ी भागीदारी महिलाओं की भी है. यह भागीदारी करोड़ों में है. देश के अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीने शौक रखती है. प्रदेश में 15 साल से ऊपर की 24 फीसदी की लड़कियां शराब का सेवन करती हैं।
शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के बाद सबसे अधिक शराब पीने वाली महिला है। 16 प्रतिशत लड़कियां शराब पीती हैं। वहीं देश की 1.03 प्रतिशत 15 से अधिक उम्र की महिलाएं शराब पीती हैं। जिनमें से 1.6 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, वहीं 0.6 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों से आते हैं। आपको बता दें कि शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या हाल ही में नहीं बढ़ी है। 2019 में, केंद्रीय राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश में 1.50 करोड़ महिलाएं नशे का आदी हैं।Alcohol Consumption In India










