कन्नौज: संसदीय क्षेत्र में धूमधाम से मना अखिलेश का जन्मदिन

खबरें हटके

कन्नौज: संसदीय क्षेत्र में धूमधाम से मना अखिलेश का जन्मदिन

बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विविध आयोजन कर इस दिन को खास बना दिया।
पार्टी कार्यालय से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक अखिलेश यादव के समर्थन में नारे गूंजते रहे और जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए।
कन्नौज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेता बउवन तिवारी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। केक काटने के साथ ही भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर वर्ग की उम्मीद बताया।
“सपा को हर वर्ग का मिल रहा साथ”
कार्यक्रम में बउवन तिवारी ने कहा आज समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। हमारे नेता अखिलेश यादव न केवल युवाओं की, बल्कि किसानों, मजदूरों, ब्राहाणों और व्यापारियों की भी एक बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी का आधार अब और भी मजबूत हो चुका है और 2027 में सपा की सरकार बनना तय है।
ब्राह्मणों और क्षत्रियों ने लगाए अखिलेश के समर्थन में बैनर
इस खास अवसर पर ब्राह्मण और क्षत्रिय समुदाय के लोगों ने भी अखिलेश यादव के समर्थन में बड़े-बड़े बैनर लगाए। इन बैनरों में उन्हें “पीडीए जननायक” के रूप में दर्शाया गया। साथ ही 2027 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की सार्वजनिक घोषणा भी की गई।
जिन कार्यकर्ताओं ने साल भर पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण से काम किया, उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर गया।
इटावा की घटना को बताया भाजपा की साजिश
वक्ताओं ने इस दौरान हाल ही में इटावा में घटी एक राजनीतिक घटना को लेकर भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने इसे “राजनीतिक साजिश” करार देते हुए कहा कि भाजपा अखिलेश यादव और समाजवादी विचारधारा से डर गई है, इसलिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

Browse by Category

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.