• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

News-Desk by News-Desk
November 30, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष, स्वास्थ्य
0

आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल,यह दिवस एचआईवी (ह्यूमन इम्यूमिनोडेफेसिऐंसी वायरस) यानी कि मानव रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस/एड्स के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने, उनमें व्याप्त विभिन्न गलत धारणाएँ दूर करने और संक्रमित लोगों के प्रति सम्मान व समर्थन का संदेश देने के क्रम में मनाया जाता है।एड्स मतलब एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम।यह एचआईवी के कारण होने वाली एक पुरानी, ​​जानलेवा बीमारी है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को संक्रमित करती है, सीडी-4 कोशिकाओं (श्वेत रक्त कोशिकाएं, जो प्रतिरक्षा तंत्र के लिये महत्त्वपूर्ण हैं) को प्रभावित करती है। यह असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और सुइयों को साझा करने से फैलता है। वास्तव में इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, समय पर जांच कराने और उपलब्ध उपचारों की जानकारी देना है, ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके और मरीज बेहतर व खुशहाल जीवन जी सकें। यहां पाठकों को बताता चलूं कि वर्ष 2024 की थीम – ‘सही राह अपनाना: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!’ रखी गई थी तथा इस वर्ष 2025 की थीम ‘ओवरकमिंग डिस्-रप्सन, ट्रांसफोर्मिंग द एड्स रेस्पॉन्स’ रखी गई है, जिसका मतलब है-‘बाधाओं और असमानताओं को दूर करके एड्स-नियंत्रण की पूरी व्यवस्था को और मजबूत व आधुनिक बनाना।’ कहना ग़लत नहीं होगा कि विश्व एड्स दिवस का मुख्य संदेश यही है कि यदि हम सब मिलकर जागरूक रहें, विज्ञान की नई प्रगतियों का उपयोग करें, भेदभाव खत्म करें और इंसानियत के साथ एक-दूसरे का साथ दें, तो एड्स को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।सीधे शब्दों में कहें तो एड्स से लड़ाई सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि जागरूकता, समानता और मानवीय सहयोग से जीती जा सकती है। बहरहाल, विश्व एड्स दिवस के अवसर पर (1 दिसंबर) विश्व और भारत दोनों के संदर्भ में यदि हम ताज़ा आंकड़ों की बात करें तो पाठकों को बताता चलूं कि पूरे विश्व में 2024 तक, लगभग 40.8 करोड़ (40.8 मिलियन) लोग एचाईवी से संक्रमित थे तथा साल 2024 में नए संक्रमण के रूप में लगभग 1.3 मिलियन मामले दर्ज हुए।वहीं, 2024 में एड्स-संबंधित मौतें लगभग 6,30,000 थीं। गौरतलब है कि आज तक, महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 91.4 मिलियन लोग एचाईवी से संक्रमित हुए हैं, और लगभग 44.1 मिलियन लोग एड्स के कारण मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि, नई संक्रमणों और मौतों की दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है तथा 2010 से 2024 के बीच नई संक्रमणें 40% कम हुईं हैं। यदि हम यहां पर भारत की स्थिति की बात करें तो भारत में लगभग 2.5 मिलियन (25 लाख) लोग एचआईवी के साथ जीवित हैं तथा साल 2010 के बाद से, नए एचआईवी संक्रमणों में लगभग 44% की गिरावट आई है, जो कि वैश्विक गिरावट (39%) से बेहतर है। 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वयस्क एचआईवी दर लगभग 0.2% तथा सालाना नए मामलों की संख्या भारत में लगभग 66,400 (66.4 हज़ार) है। बहरहाल, कहना ग़लत नहीं होगा कि विश्व स्तर पर एचआईवी/एड्स अभी भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। सच तो यह है कि दुनिया में एड्स से मरने वालों और नए संक्रमणों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम हुई है, लेकिन बीमारी अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। अब तक करोड़ों लोग एचआईवी से संक्रमित हो चुके हैं और लाखों जानें जा चुकी हैं। भारत ने पिछले 10-15 सालों में इस बीमारी को नियंत्रित करने में अच्छी प्रगति की है। जहां एक तरफ नए मामलों में बड़ी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ आज बहुत से लोगों को इलाज मिल रहा है। फिर भी, बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए जागरूकता, समय पर जांच, नियमित इलाज और समाज में मौजूद भेदभाव को खत्म करना बहुत ज़रूरी है,तभी यह सामाजिक कलंक मिट सकता है। बहरहाल,यह ठीक है कि एड्स आज भी एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन इसका भय उतना नहीं रह गया है जितना कि दो-तीन दशक पहले था। वास्तव में,इस डर का सबसे बड़ा कारण जानकारी की कमी, सामाजिक कलंक और गलत धारणाएँ थीं, जैसे कि एचआईवी छूने, साथ बैठने या भोजन साझा करने से फैलता है। विज्ञान की प्रगति ने इन मिथकों को तोड़ा है। अब एचआईवी का इलाज संभव है। एंटी-रेट्रोवायरल दवाएँ (एआरटी मेडिसिन्स) वायरस को नियंत्रित रखती हैं, और समय पर इलाज से व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में विज्ञान ने एचआईवी की जांच, रोकथाम और इलाज में काफी प्रगति की है, लेकिन छिपा संक्रमण, सामाजिक कलंक और जागरूकता की कमी इसे अब भी बड़ी चुनौती बनाए हुए हैं। शहरों में असुरक्षित यौन संबंध, नशे के इंजेक्शन और युवाओं की जोखिमपूर्ण आदतें संक्रमण फैलने के नए कारण बन रही हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में जांच सुविधाएँ और एआरटी इलाज की सीमित पहुँच के कारण कई लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। आज एड्स (एचआईवी/एड्स) को लेकर जो सबसे बड़ा डर है, वह खुद बीमारी से नहीं, बल्कि समाज की गलत धारणाओं, भेदभाव, तिरस्कार और उपेक्षा से पैदा होता है। लोग बीमारी से कम और समाज के नकारात्मक रवैये से ज़्यादा डरते हैं। इसलिए असली चुनौती बीमारी नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। दूसरे शब्दों में कहें तो एचआईवी से पीड़ित लोग अक्सर समाज में तिरस्कार, दूरी और अपमान का सामना करते हैं, और यह दर्द बीमारी से भी ज़्यादा गहरा होता है। इसलिए एड्स के खिलाफ लड़ाई केवल दवाओं या इलाज से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए लोगों में जागरूकता, संवेदनशीलता और बराबरी का व्यवहार जरूरी है। जब समाज समझदार और स्वीकार करने वाला हो जाता है, तभी इस बीमारी से जुड़ा डर कम होता है और एड्स-मुक्त भविष्य का रास्ता खुलता है। एड्स से बचा जा सकता है। बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। व्यक्तिगत स्तर पर सुरक्षित यौन संबंध रखना, कंडोम का सही उपयोग, समय-समय पर एचआईवी टेस्ट कराना, इंजेक्शन या ब्लेड साझा न करना और किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहना सबसे जरूरी है। एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सक की सहायता/सलाह से तुरंत एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी शुरू करना संक्रमण की गंभीरता को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। समाज को यह समझना चाहिए कि एड्स छूने, साथ बैठने, खिलाने-पिलाने या सामान्य संपर्क से नहीं फैलता। गलतफहमियों को दूर कर संवेदनशीलता और मानवता दिखाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।अंत में यही कहूंगा कि सरकार, समाज और स्कूल को यह चाहिए कि वे मिलकर जागरूकता फैलाएँ। मुफ्त और गोपनीय एचआईवी टेस्ट की सुविधा प्रदान करें, और दवाएँ हर जगह आसानी से उपलब्ध कराएँ-खासकर गाँवों में। जो लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं, जैसे ट्रांसजेंडर लोग, सेक्स वर्कर्स, नशा करने वाले इंजेक्शन यूजर्स और प्रवासी मजदूर, उनके लिए अलग से मदद और सुरक्षा कार्यक्रम चलाना जरूरी है। वास्तव में सच तो यह है कि एड्स को नियंत्रित करना केवल चिकित्सा का विषय नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।यह भी कि जानकारी, संवेदनशीलता और निरंतर सहयोग-एड्स नियंत्रण की सबसे मजबूत कुंजी हैं।अगर व्यक्ति, समाज और सरकार, सभी सामूहिक रूप से तथा जिम्मेदारी से काम करें, तो एड्स को काफी हद तक रोका जा सकता है और भविष्य में इसे खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

सुनील कुमार महला, फ्रीलांस राइटर, कालमिस्ट व युवा साहित्यकार, उत्तराखंड।मोबाइल 9828108858/9460557355

खबरें हटके

नई दिल्ली-देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने खोले नौकरी के द्वार ,ये है पूरी डिटेल

नई दिल्ली-संसद में पेश हुआ “विकसित भारत– जी राम जी बिल”विधेयक- 2025

DEHRADUN-धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान

Post Views: 33
Tags: December 1st World AIDS Day
Previous Post

मेसेंजर की अनाम आत्माएँ और समाज का विवर्तन

Next Post

LUCKNOW:राज्यपाल  ने नागालैंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने खोले नौकरी के द्वार ,ये है पूरी डिटेल

by News-Desk
December 16, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-संसद में पेश हुआ “विकसित भारत– जी राम जी बिल”विधेयक- 2025

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तराखंड

DEHRADUN-धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-ठंड से परेशान बेघर लोगों के लिए सहारा बन रहा है ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: इस्लाम की शिक्षा देने वाले टीएसआई लाइन हाजिर

by News-Desk
December 16, 2025
Next Post

LUCKNOW:राज्यपाल  ने नागालैंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

कन्नौज: पूर्व सांसद ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यकम का शुभारंभ

August 10, 2025

डिग्री से परे शिक्षा: क्यों कौशल-आधारित सीखना भविष्य है

December 7, 2025

कन्नौज: जिला जज के हस्तक्षेप से काम पर लौटे अधिवक्ता, एसडीएम न्यायिक हटाये गए

April 8, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3312267
Total Visitors
640
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In