



भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली वासियों की निगाहें वादों पर टिकी-DELHI
महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, जीत के बाद दिल्लीवालों को जानिए क्या-क्या देगी BJP
नई दिल्ली( BNE )-दिल्ली विधान सभा चुनाव में करीब 27 साल बाद भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीँ दूसरी ओर अब दिल्ली की जनता की निगाहें भाजपा द्वारा किये गए वादों पर लगी है भाजपा ने कई ऐसे वाडे किये है जो आम जनता के लिए फायदेमंद साबित होंगे। भाजपा ने गरीब महिलाओं को सस्ते और साल में दो मुफ्त सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा भी की थी। तो आईए नजर डालते है बीजेपी की तरफ से किए गए वादों पर।
– KG से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त देने का वादा
– गर्भवती महिला को 21000 रुपए और 6 पोषण किट दिया जाएगा।
– गरीब महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और होली दीपावली पर साल में दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी।
– महिलाओं को मासिक 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए ‘महिला समृद्धि योना’ की शुरुआत की जाएगी।
– पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेंगे।
– दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद और एसी चात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक कोर्ट के लिए 1000 रुपए की हर महीने मदद मिलेगी।
– झुग्गी बस्ती में अटल कैंटीन खोले जाएंगे। इनमें 5 रुपए में भरपेट खाने की सुविधा होगी।
– युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियां और 20 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके उत्पन्न करने का वादा किया गया है।
– सभी रिजस्टर्ड श्रमिकों को 3 लाख तक ऋण सुविधा और कौशल एवं उपकरण हेतु 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान करेंगे।
– भाजपा ने कहा है कि बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन चालू की जाएगी। 60+ के बुजुर्गों की पेंशन 2 हजार से बढ़ाकर 2500 की जाएगी। 70+ के बुजुर्गों को 3000 रुपए देने का वादा किया गया है, अभी इन्हें 2500 रुपए मिलते हैं।
भाजपा ने कहा था कि सरकार आने पर मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। भाजपा साफ कर चुकी है कि वह इन योजनाओं को बंद नहीं करेगी। इसका मतलब है कि दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की सुविधा मिलती रहेगी। महिलाओं को मुफ्त बस सफर का लाभ भी मिलेगा।