आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है, एक संविधान के भक्षक और हम संविधान के रक्षक -मल्लिकार्जुन खरगे
प्रजातंत्र और संविधान वोट की बुनियाद पर खड़े हैं, भाजपा बुनियाद पर हमला कर रही है- आराधना मिश्रा‘मोना’
भारतीय जनता पार्टी संविधान से डर रही है इसलिए लोगों के वोटों पर आक्रमण कर रही है-राजेन्द्र पाल गौतम
लखनऊ(BNE)संविधान और नागरिकों के वोट के अधिकार पर भाजपा सरकार के हमले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 26 नवम्बर, संविधान दिवस पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में उत्तर प्रदेश में इस आंदोलन का नेतृत्व करने सामाजिक न्याय की क्रान्ति के कर्णधार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी आज लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस मौके पर मौजूद हजारों कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2027 में यूपी से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा कि आज ऐतिहासिक संविधान दिवस है। 1949 में आज के दिन ही संविधान सभा ने भारतीय संविधान को मंजूरी दी। इस संविधान ने देश के हर नागरिक को ताकत दी। संविधान बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने सबसे पहले अक्तूबर 1937 में एक संकल्प पारित किया था कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 निरस्त हो और चुनी हुई संविधान सभा भारत का संविधान तैयार करे। इसी प्रदेश से पंडित जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पन्त, पुरुषोत्तम दास टंडन, डॉ.एस.राधाकृष्णन, आचार्य कृपलानी, जॉनमथाई, मौलाना आजाद जैसे संविधान सभा के सदस्य चुने गए। इनका संविधान बनाने में बड़ा योगदान था। कांग्रेस ने बाबासाहेब को संविधान सभा पहुँचाया और ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया। संविधान में कांग्रेस के योगदान और बाबा साहेब को लेकर बीजेपी, आरएसएस और चंद नेताओं ने कई झूठ और भ्रम फैलाए हैं। पार्टीशन के पहले जब संविधान सभा बनी तो डॉ. आंबेडकर बंगाल से सदस्य बने थे। पार्टीशन के दौरान उनकी सीट पूर्वी पाकिस्तान में चली गयी। बाबा साहेब संविधान सभा में बने रहें, इसके लिए कांग्रेस ने बम्बई प्रोविन्स की रिक्त सीट से उनको जिता कर भेजा। अगस्त 1947 में बाबासाहेब को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। खुद बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि कांग्रेस के पास एक से एक काबिल लोग मौजूद थे, फिर भी “मुझे बहुत आश्चर्य हुआ था, जब प्रारूप समिति ने मुझे अपना अध्यक्ष चुना।” कांग्रेस यह जानती थी कि बाबा साहब अम्बेडकर से अच्छा संविधान कोई बना नहीं सकता था और इसके लिए उनसे अधिक दक्ष और योग्य व्यक्ति कोई नहीं है।
श्री खरगे ने कहा कि आरएसएस इस संविधान के खिलाफ थी और अब भी है। इतिहास गवाह है कि जब से संविधान बना, आरएसएस के नेताओं ने इसका भारी विरोध किया। ये संविधान नहीं, मनुस्मृति लागू करना चाहते थे। आरएसएस ने 1950 में संविधान का विरोध करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो जलाई थीं। अभी भी इनकी सोच बदली नहीं है। इसीलिए आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है। संविधान के साथ खड़े हम सब लोग हैं और दूसरी ओर संविधान विरोधी लोग हैं। ये संविधान विरोधी सोच के लोग पिछले 12 सालों से लगातार संविधानको कमजोर करने का काम कर रहे हैं। वे नफरत का जहर फैला कर देश को बांट रहे हैं। भरे सदन में मेरे सामने अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था। उसने कहा कि बाबा साहेब का नाम लेना तो “फैशन” हो गया है और कहा “इतना नाम अगर भगवान का लेते तो स्वर्ग मिल जाता।” मैंने जब पूछा अमित शाह से – आंबेडकर के नाम से आपको क्या दिक्कत है? ऐसे विचार के लोग अभी हुकूमत में है जो आंबेडकर के बारे में यह कह सकते है, तो संविधान की क्या कद्र करेंगे। हम बोलते रहेंगे- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर।
उन्होने कहा कि हमारे संविधान ने शुरू से ही दलितों, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को वोट का अधिकार दिया। जबकि कई शक्तिशाली देशों ने महिलाओं और कमजोर तबकों को कई वर्षों तक वोट नहीं करने दिया था।
उत्तर प्रदेश में एसआईआर के जरिए दलित-पिछड़ों के वोट काटने की साजिश भाजपा कर रही है। आज मोदी जी का ‘ज्ञानेश-गठबंधन’ एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काट रहा है। वो भूल गए हैं कि वोट जनता की ताकत है, किसी सरकार की जागीर नहीं। कुछ दिन पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अचानक समझ आया कि वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने खूब शोर मचाया कि हिंदुओं के वोट कट गए। हाँ, वोट काटे गए हैं – दलितों, अति पिछड़ों और वंचितों के वोट काटे हैं, जिन्होंने 2024 लोक सभा चुनाव में मोदी जी को यू0पी0 में हराया था। उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान बदलने की कोशिश को रोक दिया था। अब यही लोग उत्तर प्रदेश की सरकार बदलकर काँग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनाएँगे। उत्तर प्रदेश हमारे लोकतंत्र का गढ़ है। भाजपा का अहंकार 2024 में उत्तर प्रदेश ने ही तोड़ा था। 2026 में एम0एल0सी0 चुनाव में मोदी जी के ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटें भाजपा हार गई। मोदी जी ने अपनी नीतियों की विफलता खुद स्वीकार कर ली है। भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है। मोदी जी को समझ नहीं आ रहा कि देश कैसे चलाएँ। अब तो मोदी जी खुद कह रहे हैं कि कंपनियां सिर्फ मुनाफा कमा रही हैं, वो ना रोजगार दे रहे हैं और ना ही निवेश कर रहे हैं। यह हम सालों से कहते आ रहे है, पर इन्होंने कभी हमारी बात नहीं मानी। मैन्युफैक्चरिंग में कोई बढ़त नहीं हुई है और अब सारा माल चीन से ही आ रहा है। मोदी जी का चीन से प्यार जग-जाहिर है। मोदी के कार्पोरेट टैक्स कट के बाद कंपनियों का मुनाफा तीन गुना बढ़ा है, जबकि रोजगार और वेतन पीछे रह गए हैं। तनख्वाह बढ़ने की जगह घट चुकी है और बेरोजगारी रिकार्ड तोड़ रही है। इसलिए आज उत्तर प्रदेश के नौजवान इस निकम्मी सरकार से निराश हैं। यही युवा मोदी जी और योगी को जल्द ही टाटा बाय-बाय करेंगे।
डबल इंजन सरकार रोजगार का हर रास्ता खत्म कर रही है । पहले उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के बच्चे फौज में सम्मान की पक्की नौकरी और पेंशन पाते थे। मोदी जी ने इसे अग्निवीर के नाम पर टेंपरोरी बना दिया। केवल 4 साल की नौकरी। अभी दो साल का एक्सटेंशन चुनाव के कारण दिया है। ये एक-एक करके रोजगार का हर रास्ता को बंद कर रहे हैं। लखनऊ में ही मोदी जी ने अभी रोजगार को लेकर भाषण दिया है। युवाओं से कह रहे हैं कि पढ़ाई-लिखाई बेकार है, कागज-सर्टिफिकेट लेकर घूमने का कोई फायदा नहीं है। मैं मोदी जी से कहता हूँ- रोजगार कोई खैरात नहीं, नौजवान का हक है।
महँगाई से लोगों का बुरा हाल है। रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर, खाने का सामान, दवाइयां, बच्चों की पढ़ाई और इलाज, हर चीज महंगी होती जा रही है। लोगों के जेब खाली है और ठश्रच् का बैंक बैलेंस 10,000 करोड़ पहुँच चुका है। आजादी के लड़ाई के समय आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। आज देशभक्ति का दिखावा करते हैं, पर उनके नेता हेडगेवार ये कहते हुए लोगों को डराते थे कि तुम जेल गए तो तुम्हारे परिवार की देखभाल कौन करेगा। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1942 में बंगाल के गवर्नर को चिट्ठी लिखकर भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने की सलाह दीथी। इसलिए इनको आज भी धरना या प्रदर्शन मंजूर नहीं। ये सरकारी आदेश से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन बंद कर चुके हैं। बीजेपी-आरएसएस वाले सोचते हैं कि देश उनकी मनमर्जी से चलेगा। ऐसा हम कभी नहीं होने देंगे। यह देश संविधान के अनुसार ही चलेगा!
उन्होने कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान को बचाया था। साथियों, राहुल गांधी और हम सब लोग केवल संविधान की किताब लेकर नहीं चले थे, संविधान की रक्षा और जानता के हकूक बचाने के लिए लड़ रहे थे। अब आरएसएस-बीजेपी वोट चोरी और एसआईआर के जरिए फिर संविधान पर हमला कर रहे हैं। फिर एक बार अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा।
मैं तहजीब की नगरी लखनऊ से उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील करना चाहूंगा – आने वाले चुनाव में आप संविधान विरोधियों को हरा दो। इतनी बुरी तरह हरा दो कि वे दोबारा संविधान के साथ छेड़-छाड़ करने की सपने भी ना देखे। आज, देश को डर नहीं, भरोसा चाहिए। देश को नफरत नहीं, भाईचारा चाहिए। देश को जुमले नहीं, रोजगार चाहिए। देश को सत्ता का अहंकार नहीं, जनता का सम्मान चाहिए। देश की सबसे बड़ी विधान सभा के चुनाव में विपक्ष के साथियों को बड़े बहुमत से जिताकर उत्तर प्रदेश की तरक्की करें। 2027 में हमारे गठबंधन की सरकार बनना तय है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान से डरती है, कांग्रेस पार्टी से भी डरती है, बब्बर शेरों के महाशेर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से भी डरती है यह भाजपा की सरकार श्री राहुल गांधी जी से भी डरती है भारत के संविधान से नफरत करती है यह वही पार्टी है जिसका पितृ संगठन आरएसएस एवं हिन्दू महासभा जब कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रही थी कांग्रेस के नेता भारत की आजादी के लिए जेल गये थे उस वक्त ये हिन्दू महासभा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे और आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को जब भारत की संविधान सभा और भारत के लोगों ने बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के बनाये संविधान को अंगीकृत किया था उसी दिन आरएसएस और जनसंघ के लोगों ने भारतीय संविधान की प्रतियां जलाई थीं। अम्बेडकर जी और पं0 नेहरू के पुतले जलाये थे इनके मन की वो नफरत आज भी खत्म नहीं हुई है ये उस दिन भी संविधान से नफरत करते थे और आज भी करते हैं इसीलिए संविधान रक्षा के मार्च को यहां की भाजपा सरकार ने अनुमति नहीं दी। ऐसा कौन सा डर है भाजपा को और योगी सरकार को, संविधान दिवस के दिन संविधान की मर्यादा के लिए संविधान मार्च और वोट के अधिकार और संविधान को बचाने के लिए मार्च पर प्रतिबन्ध लगा दिया। अब थोड़े दिन की बात है आपके हाथ से सत्ता जाने वाली है। आने वाले 2027 के चुनाव में कांग्रेसजनों का जज्बा बता रहा है कि ये आपको उखाड़ फेंकेगे। कांग्रेस के लोग न डरते हैं, न झुकते हैं, लड़ते हैं। देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत के लिए कांग्रेस के बब्बर शेर जान की बाजी लगा देंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना ‘मिश्रा’मोना जी विधायक ने हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उ0प्र0 के लिए बड़ा दिन है, कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है, संविधान की रक्षा करने के लिए जो संकल्प श्री राहुल गांधी जी, श्री मरिाजी खरने ने लिया है उनके आगमन से कांग्रसे पार्टी की ओर से खरगे जी का हाथ जोड़ कर स्वागत अभिनंदन करती हूं आज संविधान दिवस के दिन प्रदेश के कोने कोने से आये कांग्रेस के मजबूत सिपाहियों का स्वागत अभिनंदन करती हूं स ंविधान रक्षा मार्च के दिन मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्वयं इस कार्यक्रम में आने के लिए हम सबको अनुग्रहीत किया है, देश के किसी भी प्रदेश में जा सकते थे हर जगह से निमंत्रण था उन्होने उ0प्र0 को चुना यह हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है।
उन्होने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के संकल्प को मजबूत करना है। यह वही लड़ाई है जो देश की सड़कों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए राहुल जी और प्रियंका जी ने लड़ाई लड़ी। राहुल जी और प्रियंका जी को सड़कों पर घसीटकर अपमानित किया गया यह वह गांधी परिवार है और कांग्रेस पार्टी है जिसने इस देश की आजादी के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। इस कांग्रेस भवन में पं0 नेहरू की स्मृतियां हैं इन्दिरा गांधी जी ने इस देश के लिए अपने सीने पर 32 गोलियां खाईं लेकिन किसी के सामने घुटने नहीं टेके। राजीव गांधी जी ने उनके सरीर के टुकड़े हुए लेकिन देश की एकता अखण्डता के साथ कोई समझौता नहीं किया आज उसी देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह संघर्ष राहुल गांधी जी, खरगे जी के मार्गदर्शन में कर रहे हैं।
उन्होने कहाकि आइये आज यहां पर संकल्प लें, जिस देश को हमारे पूर्वजों ने खून, पसीने से सींचा है इसके लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे। संविधान की रक्षा करेंगे और इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़ेगा आज हम संकल्प लेगें कि उ0प्र0 की सड़कों पर आवाज बुलन्द करेंगे। उन्होने कहा कि छोटी सी चीज थी संविधान रक्षा मार्च की घोषणा की थी अन्य प्रदेशों में परमीशन मिल गई लेकिन यहां पर प्रशासन ने परमीशन नहीं दी पर कोई बात नहीं अगर हमें लड़ना है अपने अधिकारों के लिए, इस देश के लिए तो हम लड़ेंगे किसी के परमीशन का इंतजार नहीं करेंगे। आज खरगे जी को आश्वस्त करना है कि 2027 जिसका शंखनाद हो चुका है 2027 के संघर्ष को मजबूती से लड़ेंगे और इस बार इतिहास रचेंगे। हम लड़ेंगे, रूकेंगे नहीं, हम संघर्ष करेंगे, हम जीतेंगे।
वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी सांसद राज्यसभा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्व का विषय है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के मूर्धन्य नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी स्वयं लखनऊ इस मार्च का नेतृत्व करने के लिए आए हैं। उन्होने कहा कि श्री खरगे का यह आगाज संविधान की रक्षा की गारण्टी होगा।
संविधान रक्षा सभा का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया ने किया।










