HEALTH NEWS-कीवी में इतने सारे हैं पौष्टिक गुण,रोज खाइये और इन बीमारियों से पाएं निजात
HEALTH NEWS फलों और सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य को जरूरी पोषक तत्त्व और विटामिन की पूर्ति होती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है कीवी, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेंटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटाशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटिन आदि जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से रिकवरी करने में बहुत फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कीवी किस तरह से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने का काम करती है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज के मरीज डाक्टर की सलाह लेकर रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं। इससे उनका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
ब्लड क्लॉटिंग को रोके
कीवी के सेवन से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत भी नहीं होती है। इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक संबंधी दिक्कत का खतरा भी कम रहता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
कीवी का सेवन करना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है, इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। कीवी में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई प्रकार के रोगों से आपकी सुरक्षा करते हैं। कीवी का नियमित सेवन अस्थमा के लक्षणों को भी कम करता है।
कब्ज को दूर करे
कीवी कब्ज को दूर करने में काफी मदद करती है। इसके सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक होने लगती है। यह गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी,अपच जैसी पेट की दिक्कतों को भी दूर करती है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो कीवी आपके लिए फायदेमंद है। यह पेट साफ करने में भी मददगार है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
कीवी हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कीवी में मैगनीशियम और पोटाशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। कीवी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है।
हाई बीपी रहता है कंट्रोल
कीवी में पोटाशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। एक शोध में उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक हफ्ते में 8 कीवी खाने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन जरूर करें।
आंखों के लिए अच्छा
कीवी मॉक्यूलर डिजनरेशन को रोक सकता है, जो विजन लॉस होने का कारण बनता है। कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों ही पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं।










