*क्रिया कुटी आश्रम, रेणुकूट में अघोरेश्वर महाप्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*
*रेणुकूट / मुर्धवा, सोनभद्र – ( Bne)
परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का अवतरण दिवस (भाद्रपद शुक्ल सप्तमी) आज शुक्रवार को क्रिया कुटी आश्रम, खाड़पाथर, मुर्धवा, रेणुकूट, सोनभद्र (उ.प्र.) में बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
आश्रम के मुख्य द्वार पर *”अघोरेश्वर महाप्रभु के जन्मोत्सव समारोह पर आपका हार्दिक अभिनंदन – क्रिया कुटी मुख्य गेट पर भव्य बैनर लगाया गया था।
प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत श्री चरण पादुका पूजन एवं आरती से हुई। अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा, रामगढ़ (रायगढ़, छ.ग.) के अधिष्ठाता परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में आश्रम के आचार्य एव समस्त गुरु भाईयो द्वारा विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता पाठ एवं भजन-कीर्तन किया गया।
आश्रम गर्भगृह में स्थापित अघोरेश्वर भगवान राम जी की श्वेत प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अघोर परिवार के भक्त, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे और सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
व्यवस्थापक मंडल, क्रिया कुटी आश्रम ने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।









