वाशिंगटन-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा ,ट्रंप की चेतावनी -पूरी तरह तबाह कर देंगे’
ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है
ट्रंप के इन बयानों के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
वाशिंगटन (BNE ) :अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बरक़रार है। ये तनाव ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी और कथित तौर पर उनकी हत्या की मांग वाले पोस्टर सामने आने के बाद और अधिक बढ़ गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका पूरी तरह तैयार है और यदि ईरान की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई की गई, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।
ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। यदि ईरानी सरकार अपनी धमकियों को अमल में लाती है, तो तत्काल और बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिकी सेना ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर देगी।”
इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है, तो उन्होंने पहले से ही ऐसे जवाबी हमले के निर्देश दिए हैं, जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप के इन बयानों के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस बीच, इजरायल ने भी अमेरिका को एक अहम खुफिया चेतावनी दी है। रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिकी अधिकारियों को जानकारी दी है कि ईरान कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की नई साजिश पर काम कर रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।










