Tamil Nadu Seafood Export Unit Accident:सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत
46 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है
तमिलनाडु सरकार ने घटना की जांच के दिए आदेश
Tamil Nadu Seafood Export Unit Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दुखद खबर मिल रही है। यहाँ सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 46 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पेरियापलायम इलाके के पास हुई, जहां राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
DIG पहुंचे अस्पताल
फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने के बाद, तिरुवल्लूर जिले के इंचार्ज मंत्री कुमार और कांचीपुरम रेंज के DIG शशांक साईं अस्पताल गए और प्रभावित लोगों और इलाज के लिए भर्ती लोगों से मिले। इस दौरान तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर कविता और जिला पुलिस अधीक्षक साई प्रणीत भी अस्पताल में मौजूद रहे।
तमिलनाडु सरकार ने घटना की जांच के दिए आदेश
पुलिस और अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 120 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें असम, ओडिशा और झारखंड से आई कई महिला श्रमिक भी शामिल थीं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैस का रिसाव फैक्ट्री के रेफ्रिजरेशन या प्रोसेसिंग सिस्टम से हुआ, जो तेजी से परिसर के कुछ हिस्सों में फैल गया।









