•*हिमालय एनक्लेव फेज तीन वृंदावन योजना आर डब्ल्यू ए का चुनाव संपन्न*
•*नरेंद्र पांडेय अध्यक्ष एवं सच्चिदानंद पांडेय सचिव निर्वाचित*
•*अनिल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं नरेंद्र प्रताप ट्रेजरार निर्वाचित*
लखनऊ। मुख्य चुनाव अधिकारी आर एम अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में आरडब्ल्यूए हिमालय एनक्लेव फेज तीन वृंदावन योजना का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें नरेंद्र पांडेय अध्यक्ष,अनिल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष,सच्चिदानंद पांडेय सचिव एवं नरेंद्र प्रताप ट्रेजरार के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रमिला बुधवार,दिनेश कुमार गुप्ता,पीयूष वर्मा,प्रशांत जायसवाल,अमित गोपाल झींगरन,आर के सिंह,के के राय एवं नवनीत श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।उक्त चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में सभी अध्यासियों और विशेष रूप से मुख्य चुनाव अधिकारी आर एम अग्रवाल,न्यायमूर्ति (से नि) डी एन शुक्ला,भूपेंद्र सिंह,अवधेश श्रीवास्तव आदि का योगदान सराहनीय रहा।









