नई दिल्ली-जनता की पॉकेट पर महंगाई की मार,10 दिन में तीसरी बार बढे पेट्रोल डीजल के दाम
सीएनजी में 1 रुपये की वृद्धि
नई दिल्ली.(BNE)केंद्र सरकार ने एक बार फिर से आम जनता को महगाई का झटका दिया है। . शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दी गईं. बता दें कि पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अब नई दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये होगी, जबकि डीजल की दरें बढ़कर 92.49 रुपये हो जाएंगी. वहीं सीएनजी की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं.
बता दें कि यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री के आश्वासन के एक दिन बाद ही हुई है, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि अफवाहों के बावजूद, भारत के पास पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है. मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा गया, भारत में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और पूरे देश में इनकी आपूर्ति स्थिर बनी हुई है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और केवल अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार ही फ्यूल खरीदें.
सीएनजी में 1 रुपये की वृद्धि
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने में तीसरी बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. इसकी कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि यह पिछले 10 दिनों में तीसरा बढ़ोतरी है. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. नोएडा और गाजियाबाद की कीमत की बात करें तो यहां पर कीमत 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम होगी. बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये बढ़ाया था. इसके बाद 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.







