Ashok Mittal-प्रवर्तन निदेशालय ने आप के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानो पर की छापेमारी
पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी
Ashok Mittal: प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आम आदमी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक-चांसलर अशोक मित्तल एवं उनके बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ED ने एक बयान में बताया कि कथित फंड अनियमितताओं के मामले में जालंधर में उनके आवास, फार्महाउस और यूनिवर्सिटी परिसर में तलाशी ली गई।
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है। अशोक मित्तल को पिछले दिनों AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया था। ईडी की छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की तीखी आलोचना की है।
, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उच्च सदन के डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर कथित तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले में छापेमारी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पर भी ED की छापेमारी चल रही है। 61 वर्षीय दिग्गज कारोबारी और शिक्षाविद मित्तल ‘लवली ग्रुप’ के प्रमुख हैं। इसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी शामिल है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में AAP का उप-नेता नियुक्त किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, जांच के तहत जालंधर और फगवाड़ा में मित्तल के कारोबारी हितों से जुड़े कई स्थानों के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई FEMA के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर लिखा, “भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम भो पत्ते नहीं…जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियो को कह दो अपनी औकात में रहें।”
वहीं, आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।”
अशोक मित्तल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट हैं। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। वह उन सात राज्यसभा सदस्यों में से एक हैं, जो AAP के राज्यसभा में हैं। राघव चड्ढा को राज्यसभा के एक अहम पद से हटाए जाने से AAP के अंदर की खींचतान सामने आ गई। वहीं, मित्तल ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है।









