MUMBAI-जिंदा है फिल्म एक्टर धर्मेंद्र,बेटी ने किया मौत से जुडी ख़बरों का खंडन
मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।
मुंबई (BNE ) : सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही फिल्म एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरें आ रही है। लेकिन यह खबर सही नहीं है। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनके पिता ठीक हैं। ईशा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।
बता दें सोमवार को एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के कैंंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरा देओल परिवार उनके साथ अस्पताल में ही है।बता दें, बीते दिन सलमान खान, शाहरुख खान, अमीशा पटेल और गोविंदा दिग्गज एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।










