UP NEWS -संभल में पुलिस और पैरामिलिट्री की मौजूदगी में अवैध मस्जिद को तोडा गया।
तालाब की जमीन पर अवैध मस्जिद पिछले 10 साल से बनी हुई है। नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद अब ध्वस्त किया जा रहा है।
विजयादशमी के दिन संभल के रायाबुजुर्ग में पैरामिलिट्री और पुलिस का फ्लैग मार्च हुआ।
संभल(BNE )उत्तर प्रदेश के संभल में रायाबुजुर्ग इलाके में गुरुवार को अवैध मस्जिद को पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर अवैध मस्जिद पिछले 10 साल से बनी हुई है। नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद अब ध्वस्त किया जा रहा है।
राया बुजुर्ग में गुरुवार को सुबह 11 बजे यह कार्रवाई शुरू हुई। कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कार्रवाई के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की कई कंपनियां मौके पर मौजूद हैं।
संभल के रायाबुजुर्ग में तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से बनी हुई मस्जिद और एक मैरिज होम को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। यह बड़ा ऐक्शन संभल के राया बुजुर्ग गांव में होने जा रहा है। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से किया गया है।
विजयादशमी के दिन संभल के रायाबुजुर्ग में पैरामिलिट्री और पुलिस का फ्लैग मार्च हुआ। मस्जिद और उससे सटकर बनी मैरिज हॉल की इमारत को ढहा दिया गया










