LUCKNOW–मध्य रात्रि में आबकारी प्रवर्तन टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया
अयोध्या रोड पर गुजरने वाले ट्रकों, टैंकरों आदि भारी वाहनों और अन्य छोटे कमर्शियल एवं प्राइवेट वाहनों के साथ साथ ढाबों की चेकिंग की गई
सुसंगत धाराओं में 5 अभियोगों को पंजीकृत करते हुए 90 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गई तथा 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
लखनऊ(BNE )अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम के लिए आबकारी विभाग नियमित रूप से छापेमारी करता है ताकि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाया जा सके। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने 12 सितम्बर की रात में कई जगहों पर छापेमारी कर 90 लीटर अवैध शराब की बरामदगी के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


जिला आबकारी अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताविक 12 सितम्बर की मध्य रात्रि में प्रवर्तन दल की टीम ने ग्राम रामनगर थाना मलिहाबाद ग्राम गुलाब खेड़ा,लुधोशी थाना काकोरी,विभूतिखंड,BBD, आलमबाग,मानकनगर, कैसरबाग, वजीरगंज, बिजनौर, सरोजनीनगर आदि थानों के संदिग्ध ग्रामों, स्थानों पर छापामारी की , जिसमें संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 5 अभियोगों को पंजीकृत करते हुए 90 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गई तथा 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि समय समय पर आबकारी विभाग शराब से जुडी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी करता रहता है। इसी कड़ी में शुक्रवार मध्य रात्रि में आबकारी टीम द्वारा प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन/रोकथाम हेतु अयोध्या रोड पर गुजरने वाले ट्रकों, टैंकरों आदि भारी वाहनों और अन्य छोटे कमर्शियल एवं प्राइवेट वाहनों के साथ साथ ढाबों की चेकिंग की गई










