नेपाल में हालात हुए बद से बदतर ,पूर्व पीएम की पत्नी को जिन्दा जलाया ,पूर्व प्रधानमंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हालात बिगड़ने के बाद सेना के एक हेलिकॉप्टर से पीएम ओली को किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
काठमांडू (एजेंसी ) नेपाल में इस समय हालात बेहद ख़राब है .प्रदर्शनकरियों ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया है.प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है। और देश भर में हुई झड़पों में अब तक एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ने के बाद सेना के एक हेलिकॉप्टर से पीएम ओली को किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
पीएम ओली के इस्तीफे के तुरंत बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के भी पद छोड़ने की खबर उड़ी, जिसे बाद में राष्ट्रपति कार्यालय ने खारिज कर दिया। बताया गया है कि राष्ट्रपति ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मौजूदा संकट पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
राजधानी काठमांडू में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और सुरक्षा बल भीड़ को काबू में करने में नाकाम दिख रहे हैं। गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री ओली, राष्ट्रपति पौडेल और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की। देश भर में हुई हिंसक झड़पों में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
इस हिंसा के बीच एक बेहद दुखद घटना में, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर को आग लगा दी। हमले के वक्त उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार घर के अंदर ही मौजूद थीं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है










