



सोनभद्र-थाना पिपरी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्त गंगासागर पुत्र रामधरन निवासी मकरा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को न्यायालय भेजा गया।
सोनभद्र (BNE )सोनभद्र एसपी के नेतृत्व में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगासागर पुत्र रामधरन निवासी मकरा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने गिरफ्तार किये गए आरोपी को विधिक कारवाही के लिए कोर्ट भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगासागर पुत्र रामधरन निवासी मकरा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को समय 12.05 बजे मकरा प्राथमिक विद्यालय से उ0नि0 मुन्नी लाल यादव थाना पिपरी मय हमराह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
एसपी सोनभद्र ने अभ्युक्त को गिरफ्तार ाकरने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र ,उ0नि0 मुन्नी लाल यादव थाना पिपरी सोनभद्र , हे0का0 योगेश यादव थाना पिपरी सोनभद्र , हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी सोनभद्र, हे0का0 नवीन कुमार गिरी थाना पिपरी सोनभद्रको बधाई दी है