Delhi CM Rekha Gupta Attack- राजकोट निवासी राजेश ने इस वजह से किया था सीएम रेखा गुप्ता पर हमला
जाँच में पता चला है कि आरोपी तिहाड़ जेल में बंद अपने एक रिश्तेदार से जुड़े कुछ दस्तावेज़ लेकर जनसुनवाई के लिए पहुँचा था।
सकरिया ने पहले अपना परिचय दिया और मुख्यमंत्री को एक कागज़ थमाया, जिसके बाद उसने हमला किया।
Delhi CM Rekha Gupta Attack:देश की राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार हो चूका है।जानकारी के मुताबिक यह शख्स राजकोट का रहने वाला है। इसका कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।
गुजरात का है आरोपी
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है। आरोपी जो नाम पता बता रहा है पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है। हमले के तुरंत बाद उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया और फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जाँच में पता चला है कि आरोपी तिहाड़ जेल में बंद अपने एक रिश्तेदार से जुड़े कुछ दस्तावेज़ लेकर जनसुनवाई के लिए पहुँचा था।
सामने आई ये बात
माना जा रहा है कि आरोपी मुख्यमंत्री से अपने रिश्तेदार की रिहाई के लिए मदद माँगना चाहता था। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसकी पहचान और पते की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से मदद मांगी है। जानकारी यह भी मिली है कि सकरिया ने पहले अपना परिचय दिया और मुख्यमंत्री को एक कागज़ थमाया, जिसके बाद उसने हमला किया।
जनसुनवाई के दौरान हुई घटना
बता दें कि यह घटना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर पर हुई, जहाँ हर हफ्ते होने वाली ‘जन सुनवाई’ में लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में नागरिक बारी-बारी से अपनी बातें रख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 8 बजे सकरिया मुख्यमंत्री के पास पहुँचा। उसने पहले उन्हें एक दस्तावेज दिया, फिर जोर से चिल्लाया और कथित तौर पर थप्पड़ मारा और गालियां देने लगा।










