आज के समय में जरूरत बन गया है Health insurance,इन बातों का रखें ध्यान
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवाल जो आपको स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय पूछने चाहिए।Health insurance
Health insurance –आज के इस तनावभरी जिंदगी में लोग स्वास्थय की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे है। जबकि समय के साथ आज स्वास्थय और बीमा दोनों जरुरत बन गए है। स्वास्थय बीमा हमें कई दुर्घटनाओं या बीमारी की स्थिति में हमें अप्रत्याशित खर्चों से बचाता है ,यही नहीं हमारी बचत को भी सुरक्षित रखता है। अब जब आज की तारिख में स्वास्थय बीमा को हम इग्नोर नहीं कर सकते है तो इसके बारे में हमें पर्याप्त जानकारी भी होनी चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवाल जो आपको स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय पूछने चाहिए।Health insurance
कौन सी बीमारियां होंगी कवर
सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आपकी पॉलिसी किन बीमारियों को कवर करती है। सुनिश्चित करें कि आप इसमें शामिल सभी बीमारियों और स्थितियों को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े।Health insurance
आपको कितना नो-क्लेम बोनस (NCB) मिलेगा?
अगर आप पॉलिसी वर्ष में कोई क्लेम नहीं करते हैं, तो बीमा कंपनियां अगले वर्ष आपकी बीमा राशि बढ़ा देती हैं। इसे नो-क्लेम बोनस कहते हैं। बीमा खरीदते समय यह जरूर पूछें कि कंपनी कितना नो-क्लेम बोनस देती है। यह समय के साथ आपके कवर को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।Health insurance
प्रतीक्षा अवधि क्या है?
अधिकांश पॉलिसियों में पहले से मौजूद बीमारियों के कवरेज के लिए प्रतीक्षा अवधि होती है। नियमों के अनुसार, पुरानी बीमारियों के लिए अधिकतम प्रतीक्षा अवधि 3 साल हो सकती है, लेकिन कई कंपनियां 2 साल बाद ही कवरेज देना शुरू कर देती हैं। पॉलिसी खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि आपको अपनी किसी बीमारी के लिए कितने साल बाद कवरेज मिलना शुरू होगा।
पॉलिसी में क्या कवर नहीं होता?
हर बीमा पॉलिसी में कुछ अपवाद होते हैं, यानी कुछ चीजें जो कवर नहीं होती हैं। यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपने जो पॉलिसी खरीदी है, उसमें क्या कवर नहीं होगा। इससे आपको भविष्य में क्लेम रिजेक्शन जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) कैसा है?
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है। यह जानना बहुत ज़रूरी है कि जिस कंपनी से आप पॉलिसी खरीद रहे हैं, उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो क्या है। यह बताता है कि कंपनी अपने ग्राहकों के क्लेम सेटल करने में कितनी कुशल और विश्वसनीय है। हमेशा ऐसी कंपनियों से पॉलिसी खरीदें जिनका क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा हो।
पार्टनर अस्पताल कौन से हैं?
बीमा कंपनियाँ सैकड़ों अस्पतालों के साथ पार्टनरशिप करती हैं। लेकिन यह पता लगाना ज़रूरी है कि आपकी पॉलिसी आपके घर के नज़दीक किसी बेहतर अस्पताल को कवर करती है या नहीं। ऐसा हो सकता है कि आपने जो पॉलिसी खरीदी है, उसमें आपके लिए सुविधाजनक और अच्छा अस्पताल उपलब्ध न हो, खासकर आपातकालीन स्थिति में।










