NEW DELHI :गृहमंत्री अमित शाह ने दी आतंकियों को धमकी ,किसी को भी नहीं बख्सेंगे चुन -चुनकर मारेंगे
आतंकवाद के खात्मे तक ये लड़ाई जारी रहेगी। आतंकवाद को जड़ से नाश करेंगे।
आतंक पर सरकार की जीरो टॉरेंस की नीति है।
नई दिल्ली(BNE )जम्मू काश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ कारवाही के लिए मांग कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।पहलगाम हमले में शामिल एक-एक आतंकी को हम चुन-चुन कर मारेंगे। सरकार किसी को नहीं बख्शेगी।
:
अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में जो हमारे भाई बहन आतंक के भेट चढ़े उनको श्रद्धांजलि। उनके परिवार से कहना चाहता हूं ये दुख सिर्फ उनका नहीं पूरे देश का दुख है। हम पूरे देश को बताना चाहते हैं कि देश के PM आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। पहलगाम के हमले की बाद अगर वो समझ रहे है कि ये उनकी जीत है। तो गलत समझ रहे हैं। आतंक पर सरकार की जीरो टॉरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले आतंकी नहीं बचेंगे। आतंकवाद के खात्मे तक ये लड़ाई जारी रहेगी। आतंकवाद को जड़ से नाश करेंगे।
दरअसल, दिल्ली में बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए सड़क और प्रतिमा के उद्घाटन समारोह केंद्रीय गृहमंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे कैलाश कॉलोनी में बोडोफा के सम्मान में प्रतिमा का अनावरण और सड़क का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। यह प्रतिमा न केवल बोडो समुदाय के लिए बल्कि उन सभी छोटी जनजातियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति और विकास के लिए संघर्ष किया। बोडोफा की मूर्ति न केवल बोडो समुदाय बल्कि ऐसी सभी छोटी जनजातियों का सम्मान बढ़ाती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जनता से कहना चाहता हूं कि हम 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से लड़ रहे हैं। आज वो (आतंकवादी) ये न सोचें कि उन्होंने हमारे नागरिकों की जान लेकर लड़ाई जीत ली है। मैं आतंक फैलाने वालों से कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है, हर शख्स को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि आतंकी गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति को चुन-चुन कर जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और इसे पूरा किया जाएगा










