



Pahalgam terror attack: कानपुर निवासी शुभम हुए आतंकियों की गोली का शिकार,पत्नी ने फोन कर दी ये जानकारी
Pahalgam terror attack: शुभम की जान गई लेकिन इस वजह से बच गई परिवार के 10 सदस्यों की जान
Pahalgam terror attack: 22 अप्रैल मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले में करीब 27 लोगों की जान चली गयी। इस हादसे में यूपी के कानपुर निवासी 31 साल के शुभम द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.शुभम की अभी 2 महीने पहले ही शादी हुई थी ,वह पत्नी समेत परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने के लिए गए थे। शुभम की गोली लगने से तुरंत मौत हो गयी इसके बाद शुभम की पत्नी ने फोन कर बताया कि आतंकियों ने पहले नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी। एक वीडियो भी सामने आया है। जो कि कश्मीर का बताया जा रहा है। इसमें मैदान में लाश दिखती है।
कानपुर के श्यामनगर मोहल्ले के रहने वाले शुभम बड़े खुश होकर पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वहां से परिवार के लोगों को बसरैना हिल्स पर जाने का प्लान बना था। वहां जाने के लिए घोड़े की सवारी करना पड़ता है। यह हिल्स काफी ऊंचाई पर स्थित है। वहां पर जाने के बाद बुजुर्गों को ऑक्सीजन की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में शुभम के माता-पिता ने इतनी ऊंचाई पर जाने से मना कर दिया। जब माता-पिता ने जाने से मना किया तो उनके साथ गए बहन और बहनोई के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी रुक गए। जहां परिवार के अन्य सदस्य रुके। वहां से 5 KM उपर बसरैना हिल्स है। जहां जाने के लिए घोड़े की सवारी करना पड़ता है। जब परिवार के अन्य सदस्य यहां पर रुक गए।
शुभम को क्या पता था मौत उनका इंतजार कर रही
उसके बाद शुभम और उनकी पत्नी ने घोड़े की सवारी किया। बसरैना हिल्स के लिए चल पड़े। शुभम को क्या पता था कि वहां पर मौत उनका इंतजार कर रही है। शुभम और एशान्या दोनों घोड़े पर बैठकर उपर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनके साथ यह हादसा हो गया। एशान्या ने परिवार को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद सभी आनन फानन बसरैना हिल्स पहुंचे। वहां पर पहुंचने के बाद मां सहित पूरे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही वहां के विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की।