Cyber Fraud-बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 20 करोड़ रूपये ,2 आरोपी गिरफ्तार
महिला को डराया,धमकाया और बच्चों को गिरफ्तार करने की तक की धमकी दे दी
Cyber Fraud-मुंबई (BNE ) : देश में लगातर साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है जिसकी वजह से डिजिटल अरेस्ट एक खतरनाक अपराध बनता जा रहा है।और समाज में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ने से सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समस्या के उपाय भी खोजे जाने लगे है। हाल ही में साइबर फ्रॉड का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आयाहै। एक बुजुर्ग महिला को करीब 2 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 20 करोड़ रुपये ठग लिए। इस दौरान महिला को डराया, धमकाया और बच्चों को गिरफ्तार करने की तक की धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
I am a CBI officer… 86 year old woman kept under digital arrest for 2 months, duped of Rs 20 crores : महिला को कॉल करने वाले ने खुद का नाम संदीप राव बताया और कहा कि वह एक CBI ऑफिसर है। इसके बाद उसने आरोप लगाए कि विक्टिम महिला के नाम और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके एक बैंक अकाउंट है, जिसका इस्तेमाल गैर कानूनी एक्टिविटी में किया है। उस बैंक खाते के जरिए मनी लाउड्रिंग और जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को रुपये भेजे हैं।
फेक CBI ऑफिसर ने महिला को बताया कि इस केस को CBI को सौंप दिया गया है और कंप्लेंट दर्ज हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाया कि उसके पास अरेस्ट वॉरेंट है। आरोपी ने विक्टिम महिला को बताया कि वह अगर जांच में सहयोग नहीं करेंगी तो पुलिस उनके घर पर पहुंच जाएगी। इसके बाद विक्टिम महिला से जांच के नाम पर बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी डिटेल्स मांगी गई। इसके बाद महिला को डिजिटल अरेस्ट किया गया। यह केस करीब 2 महीने तक चलता रहा।
फेक CBI अफसर और राजीव रंजन फेक नाम के शख्स महिला को 2-3 घंटे के दौरान कॉल करते और उनकी लोकेशन पूछते। इसके बाद विक्टिम महिला को बताया कि अगर आपको अपना नाम इस केस से हटवाना है, तो उसका एक प्रोसेस है। इसके बाद विक्टिम महिला को बताया कि उनको अपने बैंक अकाउंट में मौजूद सभी रकम को कोर्ट के अकाउंट में ट्रांसफर करनी होगी। साइबर ठगों ने एक फर्जी वादा भी किया जांच पूरी होने के बाद उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे, हालांकि इसके बाद उनको कुछ वापस नहीं मिला। इसके बाद 4 मार्च को उन्होंने FIR दर्ज कर कराई, जिसके बाद पुलिस ने 20-20 साल के दो लोगों को मीरा रोड से गिरफ्तार किया।










