



कांशीराम जी का सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा-rahul gandhi
कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी, पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांशीराम के विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे
new delhi : (BNE ) आज बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम जी की जयंती है। बसपा प्रमुख मायावती समेत कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी, पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल गाँधी ने कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा।
राहुल गाँधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा ,‘‘महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ खड़गे ने कहा कि कांशीराम ने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘समाज के दलित, वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांशीराम के विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’’
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नयी ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’’