![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
जैन मुनिश्री ने जताई आपत्ति, कहा-सकारात्मक प्रेरणा देने वाला लगाएं नारा
रायपुर,(BNE) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नारे ” ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए जैन धर्मगुरु मुनिश्री सुधाकर ने कहा कि इस तरह के नारों से देश में उग्रवाद को बढ़ावा मिलेगा ,साथ ही यह नारा सांप्रदायिकता की आग लगाने वाला है। सकारत्मक दिशा की ओर ले जाने वाला नारा या मार्ग हमें उन्नति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करेगा।
जैन धर्मगुरु मुनिश्री सुधाकर ने कहा कि नारा ऐसा होना चाहिए हम जुड़कर रहेंगे, हम जोड़ते रहेंगे, हम साथ रहेंगे। इससे सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी। इसमें सोच अच्छी होगी। इसमें सबसे जुड़कर रहना है। इसमें सबका सम्मान करना है। सबके विकास की चिंता करनी है। संस्कार और संस्कृति पर ध्यान देना है। ऐसे स्लोगन आएं जिसको सुनकर सद्भावना आए और प्रसन्नता का संचार हो।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर एवं सहवर्ती मुनिश्री नरेश कुमार रायपुर में पदयात्रा करते हुए जबलपुर की तरफ रवाना हुए। इस दौरान कवर्धा में पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने मुनिश्री का जोरदार स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शहर के स्थानक भवन में मुनिश्री सुधाकर ने जैन समाज के लोगों को नमामि, खममि और विक्षामि पर प्रेरणा दी। जैन धर्मगुरु ने बताया कि जैन मुनि पद यात्रा क्यों करते हैं, इसकी वजह भी बताई।