



ग्रेटर नोएडा (ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस ): ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों का धरना चल रहा है। बुधवार को भी जीरो पॉइंट पर किसानो की महापंचायत थी। इसके पूर्व में पुलिस ने जिन किसानों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था उन्हें छोड़ दिया था। आज गुरुवार को आगे की रणनीति के लिए फिर से महापंचायत होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक पोस्ट के बाद पुलिस ने जीरो पॉइंट से किसानों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए किसानो को लुक्सर जेल भेजा गया है। हालाँकि ,हिरासत मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
पंचायत में नरेश टिकैत का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव टिकैत शामिल हुए। शाम को जेल से छूट कर आए किसानों ने मंच संभाला और स्पष्ट किया कि धरना वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से खत्म हुआ था। जिसके बाद रात को किसानों ने गुरुवार को पंचायत करने का फैसला किया था। लेकिन इससे पहले देर रात ही किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के सख्त आदेश है कि अराजकता करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाए। सीएम योगी के दफ्तर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कहा गया है, “गौतमबुद्धनगर हो, अलीगढ़ हो या संभल अथवा कोई अन्य जनपद, अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज।”