बृजेश चतुर्वेदी
1108 Kundiya Mahayagya:कन्नौज(BNE) इत्रनगरी में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में 17 से 29 मार्च के बीच महायज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ में 22.5 करोड़ आहुतियां मंत्रोच्चारण के साथ दी जाएगी।
सरायमीरा के शांति निकेतन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पीठाधीश्वर यज्ञाधीश रामदास महाराज ने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध हो जाता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की सकारात्मक भूमिका के साथ उनका अपेक्षित सहयोग आवश्यक होता है। कोई भी धार्मिक आयोजन हमेशा सनातन धर्मावलंबियों की आस्था से जुड़ा होना चाहिए। महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि राष्ट्र व सनातन को मजबूती प्रदान करना। यज्ञ के दौरान विश्व कल्याण के लिए आह्वान किया जाएगा।1108 Kundiya Mahayagya:
पीठाधीश्वर का संकल्प, 11 अरब आहुतियां
पीठाधीश्वर यज्ञाधीश रामदास महाराज ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्र की मजबूती व सनातन को मजूबत करने के लिए किया जा रहा है। उनके जीवन का संकल्प 11 अरब आहुतियाें का है। महाराज ने कहा कि इत्रनगरी में होने वाला महायज्ञ 18वां है। इससे पहले उनका 108 कुंडीय यज्ञ बिधूना में आयोजित हुआ।1108 Kundiya Mahayagya:
मंदिर भ्रमण यात्रा निकली1108 Kundiya Mahayagya:
पीठाधीश्वर महाराज रामदास ने बताया कि राज राजेश्वरी मां पीतांबरा की कृपा से इत्रनगरी में चतुर्विध विश्व कल्याणात्मक 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ से पहले गुरुवार को नगर के सभी मंदिरों के दर्शन करने के लिए यात्रा निकाली गयी, जिसमें सभी सनातन धर्मावलंबियों का सहयोग रहा। मंदिर भ्रमण यात्रा सुबह 11 बजे शांति निकेतन धाम से शुरू हुई।
Post Views: 87