
कन्नौज: हजारों भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर देंगे इंडी गठबंधन की अराजकता का जवाब
बृजेश चतुर्वेदी
कानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश के खिलाफ अब कानपुर से बड़ा जवाब मिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अगुवाई में 4 नवंबर को कानपुर की धरती पर ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। हजारों-हजार भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर पदयात्रा करेंगे और इंडी गठबंधन की अराजक राजनीति को करारा जवाब देंगे।
बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर देश के अलग अलग स्थानों मे इंडी गठबंधन के लोगों की ओर से अराजकता की खबरें आ रही है। ये लोग बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर विदेशी फंडिंग की मदद के सरकार को गिराने का कुचक्र रच रहे हैं। देश की जनता भी इनके इस कृत्य को समझ चुकी है। यही कारण है की दिल्ली मे हुई इनकी रैली मे भीड़ ही नहीं दिखी। इनके इसी पाखंड का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश मे कई स्थानों के साथ में उत्तर प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों मे पदयात्रा के माध्यम से विरोध दर्ज करने जा रही है।
इसी क्रम मे 4 नवंबर को दोपहर ठीक 12 बजे कानपुर के ऐतिहासिक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से यह महा-पदयात्रा शुरू होगी, जो पूरे शहर में जोश भरते हुए मोती झील तक जाएगी। शहर के चप्पे-चप्पे में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजेंगे।
इस महा-पदयात्रा की अगुवाई उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश भाई पटेल स्वयं करेंगे। उनके साथ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन सहित दिग्गज नेता भी कदमताल करेंगे।
17 जिलों में हाई अलर्ट, कानपुर की ओर कूच करेंगे कार्यकर्ता
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में कार्यकर्ताओं को कूच का आह्वान किया गया है। गांव-गांव, गली-गली से कार्यकर्ता कानपुर पहुंच रहे हैं। तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया गया है।
प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समन्वय बैठक हो चुकी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और पार्किंग के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी और क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने खुद पदयात्रा मार्ग का दौरा कर एक-एक व्यवस्था परखी। उन्होंने इंडी गठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में मुट्ठीभर लोग इकट्ठा होकर अराजकता फैला रहे हैं और देश का माहौल खराब कर रहे हैं। विदेशी फंडिंग के दम पर जंतर-मंतर पर रोज देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। यह देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। कानपुर की यह पदयात्रा इन्हीं देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि कल का दिन होगा ऐतिहासिक, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कानपुर की यह पदयात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अराजकता के खिलाफ राष्ट्रवाद की बड़ी गर्जना साबित होगी। कन्नौज के भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया की पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवा बड़ी संख्या मे दिखेंगे। उन्हीं की अगुवाई में पदयात्रा निकलेगी। बीच में संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाये रखने की भी अपील की गई है। एक बड़े बैनर के साथ सभी 17 जिलों के बूथ तक के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर यात्रा चलेगी।
Post Views: 6