कन्नौज, एडीएम, दो तहसीलदार, तीन नायब तहसीलदार और चार बीडीओ का जिले से तबादला
कन्नौज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते दिनों दिए गए निर्देश के क्रम मे कल आधी रात ब्यूरोक्रेसी मे व्यापक उलटफेर हुआ। कन्नौज भी इस से अछूता नहीं रहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र सिंह, तहसीलदार छिबरामऊ अभिनव वर्मा, तहसीलदार सदर अवनीश कुमार सिंह, तीन नायब तहसीलदार, रामप्रकाश छिबरामऊ, अमित कुमार पाठक और राकेश कुशवाहा सदर का तबादला आदेश सचिव राजस्व परिषद कंचन वर्मा ने भोर मे तीन बजकर 19 मिनट पर जारी किया। तहसीलदार अभिनव वर्मा को गाज़ीपुर और अवनीश कुमार सिंह को कानपुर देहात भेजा गया है। उनके स्थान पर लखीमपुर खीरी से प्रीति सिंह और पीलीभीत से हबीब उर रहमान अंसारी को कन्नौज भेजा गया है। नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा फर्रुखाबाद गए है जबकि अमित कुमार पाठक और रामप्रकाश दोनों को कानपुर नगर तबादला किया गया है। इनके स्थान पर कानपुर नगर से धर्मेंद्र चौधरी, लखनऊ से अंकिता सिंह और फ़िरोज़ाबाद से नरेश पाल कन्नौज लाये गए हैं।










