नए साल में प्राकृतिक नजारों और रोमांचक अनुभवों का उठाएं आनंद
दुनियाभर में घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए 2025 कुछ खास होने वाला है। भारत और विदेश के ये पर्यटन स्थल न सिर्फ आपकी यात्रा को यादगार बनाएंगे, बल्कि आपको नई संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव भी देंगे।
1. आलाप्पुझा, केरल
केरल की “हाउसबोट राजधानी” आलाप्पुझा, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बैकवॉटर के लिए मशहूर है। नवंबर से फरवरी के बीच आप वेम्बनाड झील, मारारी बीच, और पुन्नमदा झील का अनुभव ले सकते हैं।
2. जैसलमेर, राजस्थान
थार रेगिस्तान में बसा जैसलमेर अपनी गोल्डन आर्किटेक्चर और रेगिस्तानी सैर के लिए परफेक्ट है। नवंबर से फरवरी तक यहां वुड फॉसिल पार्क, जैसलमेर किला, और थार रेगिस्तान का लुत्फ उठाएं।
3. गिर नेशनल पार्क, गुजरात
एशियाई शेरों का घर गिर नेशनल पार्क आपकी जंगल सफारी का सपना पूरा करेगा। नवंबर से मार्च के बीच आप यहां शेरों, तेंदुओं और पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं।
4. गोवा
गोवा की नाइटलाइफ, समुद्र तट और वाटर स्पोर्ट्स इसे साल भर घूमने के लिए आदर्श बनाते हैं। खासतौर पर नवंबर से फरवरी तक आप स्कूबा डाइविंग और कयाकिंग का आनंद उठा सकते हैं।
5. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
पीएम मोदी के आह्वान के बाद यह द्वीप समूह पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। साफ पानी, सफेद रेत और एडवेंचर एक्टिविटीज इसे एक परफेक्ट ट्रिप डेस्टिनेशन बनाते हैं।
साल 2025 में इन जगहों को एक्सप्लोर कर अपने सफर को नया आयाम दें।