



हिंदू समाज को एकजुट क्यों करना है? क्योंकि इस देश के लिए जिम्मेदार समाज हिंदू समाज है-MOHAN BHAGWAT
संघ का उद्देश्य केवल हिन्दू समाज को एकजुट करना है-BHAGWAT
संघ के स्वयंसेवक इसका अभ्यास करते हैं। केवल विचारों से यह नहीं होता, वो रोज शाखा में आकर आपस में मेल-मिलाव होता है, मिलकर काम करना होता है. इससे यह विचार मजबूत होता है।
कोलकाता (BNE )-संघ का उद्देश्य केवल हिन्दू समाज को एकजुट करना है। बर्दवान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कि आज कोई खास दिन नहीं है, फिर भी कार्यकर्ता इतनी गर्मी में सुबह से बैठे हैं क्यों? संघ क्या करना चाहता है? अगर इस सवाल का एक वाक्य में जवाब देना है तो संघ पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना चाहता है. हिंदू समाज को एकजुट क्यों करना है? क्योंकि इस देश के लिए जिम्मेदार समाज हिंदू समाज है…भारत की एक प्रकृति है और जिन लोगों ने सोचा कि वे उस प्रकृति के साथ नहीं रह सकते, उन्होंने अपना अलग देश बना लिया… हिंदू दुनिया की विविधता को स्वीकार करके आगे बढ़ते हैं।’
ये बातें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने दस दिवसीय बंगाल दौरे के दाैरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कहा कि लोगों में एक आदत है कि हम अपना एक सर्कल बनाते हैं और बाकी लोगों को इससे बाहर रखते हैं लेकिन संघ का स्वयंसेवक अपने सर्कल को बढ़ा करता जाता है। संघ के स्वयंसेवक इसका अभ्यास करते हैं। केवल विचारों से यह नहीं होता, वो रोज शाखा में आकर आपस में मेल-मिलाव होता है, मिलकर काम करना होता है. इससे यह विचार मजबूत होता है।