



वजन घटाने की कोशिश में नाकाम? यह आदतें हैं जिम्मेदार!
बढ़ता हुआ वजन आज के दौर की एक आम समस्या बन गई है। कई लोग इसे कम करने के लिए हेल्दी डाइट अपनाते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन जब इतनी मेहनत के बाद भी वजन नहीं घटता, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपकी कुछ आदतें और लाइफस्टाइल के कारण हो सकते हैं? आइए, जानते हैं ऐसे कारण जिनकी वजह से आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।
वजन न घटने के संभावित कारण
1. हाई कार्बोहाइड्रेट डिनर: रात में ज्यादा कार्ब्स का सेवन वजन बढ़ाने का बड़ा कारण हो सकता है।
2. अत्यधिक तनाव और चिंता: तनाव हार्मोन ‘कोर्टिसोल’ के बढ़ने से वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है।
3. नींद की कमी: पूरी नींद न लेने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।
4. देर रात खाना: देर रात भोजन करने से शरीर फैट को ठीक से बर्न नहीं कर पाता।
5. अत्यधिक वर्कआउट: बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से मसल्स डैमेज होने की बजाय स्ट्रेंथ बढ़ती है, जिससे वजन स्थिर रह सकता है।
6. पीरियड्स का असर: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण वेट गेन हो सकता है।
7. ज्यादा नमक और सोडियम का सेवन: इससे शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है।
कैसे जानें वेट लॉस हो रहा है?
कपड़ों की फिटिंग में बदलाव आए तो यह वेट लॉस का संकेत हो सकता है।
शरीर ज्यादा फ्रेश और स्ट्रॉन्ग महसूस करे।
वर्कआउट करना आसान लगने लगे।
सलाह: वजन घटाने के लिए सही डाइट और संतुलित एक्सरसाइज के साथ-साथ स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद जरूरी है। इससे आपकी मेहनत का असर दिखने लगेगा।