वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
इन दोनों की व्यापारिक गतिविधियों पर नए टैरिफ लगाए जायेगें
वॉशिंगटन (एजेंसी )) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार सुर्ख़ियों में है। उन्होंने कनाडा और क्यूबा को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों की व्यापारिक गतिविधियों पर नए टैरिफ लगाए जायेगें। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है।
Trump now threatens Canada, says he will raise tariffs, and also warns of imposing tariffs on countries supplying oil to Cuba : यह कदम अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहे व्यापार युद्ध में ताजा बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब राष्ट्रपति ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क लगाया जाएगा। इस फैसले से मैक्सिको पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने इस सप्ताह कहा कि उनकी सरकार ने अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय मैक्सिको का संप्रभु फैसला है और इसे अमेरिका के दबाव में नहीं लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप क्यूबा सरकार से दूरी बनाने के लिए मैक्सिको पर लगातार दबाव बना रहे हैं।










