• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

वसंत पंचमी: जब प्रकृति, प्रेम और कला एक साथ गुनगुनाते हैं।

News-Desk by News-Desk
January 23, 2026
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय
0

वसंत पंचमी: जब प्रकृति, प्रेम और कला एक साथ गुनगुनाते हैं।

-सुनील कुमार महला 

23 जनवरी 2026 को हम सभी वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाने जा रहे हैं। इसे माघ मास की शुक्ल पंचमी, सरस्वती पूजन दिवस और विद्या-आराधना के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और प्रकृति के नवजीवन का उत्सव भी है। वसंत पंचमी को माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है और इसी कारण यह ज्ञान, कला, संगीत, सृजन और बुद्धि की उपासना का विशेष अवसर बन जाती है।

खबरें हटके

लखनऊ -यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत ,7 घायल

नई दिल्ली-भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

यरूशलम:इजरायल में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने ऑफिशियल एडवाइजरी जारी

पुराणों के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तब उन्हें चारों ओर मौन और निस्तब्धता अनुभव हुई। उस नीरवता को तोड़ने के लिए उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जिससे एक दिव्य देवी प्रकट हुईं, जिनके हाथों में वीणा थी। जैसे ही उन्होंने वीणा का मधुर नाद छेड़ा, संसार को वाणी, शब्द और अभिव्यक्ति का वरदान मिला। वह दिन माघ शुक्ल पंचमी का ही था, इसीलिए इसे देवी सरस्वती का जन्मदिन माना जाता है। यह कथा केवल पौराणिक आख्यान नहीं, बल्कि इस सत्य का प्रतीक है कि ज्ञान और वाणी के बिना सृष्टि भी अधूरी है।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है। दक्षिण भारत में इसे ‘श्री पंचमी’ कहा जाता है, जहाँ ‘श्री’ शब्द देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, जो समृद्धि और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री हैं। इस प्रकार वसंत पंचमी ज्ञान और समृद्धि—दोनों शक्तियों के संगम का पर्व बन जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की ‘सिग्नेचर ट्यून’ भी वसंत ही है। स्वयं श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है-‘ऋतुनां कुसुमाकरः’, अर्थात ऋतुओं में मैं वसंत हूँ। इसका अर्थ है कि वसंत वह काल है जब संपूर्ण सृष्टि स्वयं एक जीवंत संगीत बन जाती है।

वसंत पंचमी को ‘मदनोत्सव’ भी कहा जाता है। ‘मदन’ कामदेव का ही एक नाम है, इसलिए यह पर्व प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य का उत्सव भी माना जाता है। इस समय प्रकृति में यौवन का संचार स्पष्ट दिखाई देता है। वृक्ष अपने पुराने पत्ते त्याग कर नई कोंपलों का स्वागत करते हैं। खेतों में लहलहाती सरसों किसानों की मुस्कान बन जाती है और पलाश (टेसू) के लाल फूल जंगलों में प्रेम की अग्नि-से दहकते प्रतीत होते हैं। कोयल की कूक, मधुमक्खियों की गूंज, भौंरों का गुंजार और तितलियों की उड़ान-सब मिलकर वातावरण में एक अनोखा नशा घोल देते हैं।

यह दिन बुद्धि और कला के अद्भुत संगम का प्रतीक है। माँ सरस्वती का जन्म केवल एक धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि ज्ञान की शक्ति का उत्सव है। लेखकों की कलम, गायकों के सुर, चित्रकारों के रंग और विचारकों के दृष्टिकोण को नई ऊर्जा देने के लिए वसंत पंचमी से श्रेष्ठ कोई मुहूर्त नहीं माना जाता। इसी कारण इस दिन ‘अक्षर अभ्यासम’ की परंपरा है। विद्या और कला से जुड़े लोग अपनी पुस्तकों, कलम और वाद्य यंत्रों की पूजा करते हैं। बंगाल और दक्षिण भारत के अनेक क्षेत्रों में छोटे बच्चों को पहली बार अक्षर लिखना इसी दिन सिखाया जाता है, जिसे ‘विद्यारंभ संस्कार’ कहा जाता है।

वसंत पंचमी में पीले रंग का विशेष महत्व है। पीला रंग केवल सूर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से उत्साह, आशा और ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है। इस समय सरसों की पीली फसलें धरती के श्रृंगार का दृश्य रचती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में शरीर में कफ की अधिकता होती है और पीले रंग से जुड़े तत्व—जैसे हल्दी और केसर—शरीर में ऊष्मा और स्फूर्ति बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसी कारण पीत वस्त्र, पीले पकवान और पीले पुष्प इस पर्व का अभिन्न अंग हैं।

स्वास्थ्य और योग की दृष्टि से भी वसंत पंचमी एक ‘नेचुरल हीलिंग’ का समय है। वसंत ऋतु की स्वच्छ और सुगंधित हवा रक्त संचार को संतुलित करने में सहायक होती है। ध्यान, प्राणायाम और योग का आरंभ करने के लिए यह मौसम अत्यंत अनुकूल माना जाता है। इस ऋतु की ताजगी मन को एकाग्र करने में सहज और प्राकृतिक सहायता प्रदान करती है। सच कहा जाए तो वसंत पंचमी हमें यह सिखाती है कि जीवन में ज्ञान (सरस्वती) और प्रेम (कामदेव) का संतुलन ही वास्तविक आनंद का स्रोत है।

‘चरक संहिता’ के अनुसार, वसंत ऋतु में प्रकृति और मनुष्य-दोनों के भीतर नया उत्साह और यौवन उमड़ पड़ता है। यह पर्व केवल मानव जीवन तक सीमित नहीं, बल्कि ब्रज की गलियों में राधा-कृष्ण के दिव्य रास का भी प्रतीक है। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन श्रीकृष्ण ने पीत वस्त्र धारण किए थे, तभी से पीला रंग शुभता, उल्लास और ज्ञान का प्रतीक माना जाने लगा। इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव को भेजा था, जिससे अंततः शिव-पार्वती विवाह और भगवान कार्तिकेय के जन्म की कथा जुड़ी हुई है।

वास्तव में वसंत पंचमी का संबंध हिंदू धर्म की तीनों देवियों-‘सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती’ से माना जाता है। यह ज्ञान, समृद्धि और सृजनशीलता—इन तीनों शक्तियों की आराधना का पर्व है। यह देवी सरस्वती और सरस्वती नदी से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक और वैदिक मान्यताओं के अनुसार, सरस्वती नदी उत्तर-पश्चिमी भारत में बहने वाली एक प्राचीन नदी थी, जो कालांतर में लुप्त हो गई। वसंत ऋतु में हिमालयी हिमनदों के पिघलने से इस नदी में जल प्रवाह बढ़ जाता था और उसके तटों पर दूर-दूर तक सरसों के पीले फूल खिल उठते थे।

कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास और अनेक ऋषियों के आश्रम सरस्वती नदी के तट पर स्थित थे। यहीं वेदों, उपनिषदों और अन्य महान ग्रंथों की रचना एवं संकलन हुआ। इस कारण सरस्वती नदी ज्ञान और बुद्धि की देवी सरस्वती का पर्याय बन गई। वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती का श्रृंगार पीताम्बरी वस्त्रों से किया जाता है और कई परंपराओं में इसी दिन से बच्चों की औपचारिक शिक्षा का आरंभ किया जाता है। प्राचीन काल में वसंत पंचमी से ही महीने भर चलने वाले वसंतोत्सव की शुरुआत होती थी, जिसका समापन होली के रंगोत्सव पर होता था।

वसंत पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथाओं में कामदेव और शिव की कथा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इसी दिन कामदेव कैलाश पर्वत पर गए और भगवान शिव की तपस्या भंग करने के लिए एक मायावी इंद्रधनुष रचा। अंततः शिव की समाधि तो भंग हुई, लेकिन क्रोध में उन्होंने कामदेव को भस्म कर दिया। बाद में पार्वती से विवाह और कार्तिकेय के जन्म के माध्यम से तारकासुर का अंत हुआ।

भारत के विभिन्न प्रांतों में वसंत पंचमी के लोक-रंग भी अत्यंत मनोहारी हैं। पंजाब में यह पर्व पतंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं, पीले चावल बनाते हैं और सिख पुरुष पीली पगड़ियाँ पहनते हैं। महाराष्ट्र में विवाह के बाद पहली वसंत पंचमी पर दंपति पीले वस्त्र पहनकर मंदिर दर्शन करते हैं। राजस्थान में लोग चमेली के फूलों की मालाएँ धारण करते हैं। बिहार में इस दिन सूर्य देव की प्राचीन मूर्ति को स्नान कराकर सजाया जाता है और भव्य उत्सव मनाया जाता है।

यह पर्व मुस्लिम सूफी परंपरा में भी विशेष स्थान रखता है। मध्यकाल में सूफी संत हजरत अमीर खुसरो ने हिंदू संस्कृति से प्रेरित होकर सूफी दरगाहों पर वसंत मनाने की परंपरा शुरू की। आज भी दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर ‘सूफी बसंत’ मनाया जाता है, जहाँ कव्वाल पीले वस्त्र पहनकर बसंती कलाम गाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में वसंत पंचमी को ‘अबूझ मुहूर्त’ माना गया है, अर्थात इस दिन किसी भी शुभ कार्य—विवाह, गृह प्रवेश, नये व्यापार के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। पूरा दिन ही शुभ और दोषमुक्त माना जाता है। वसंत ऋतु भारतीय पंचांग का वह ‘गोल्डन पीरियड’ है, जिसमें होली की मस्ती से लेकर रामनवमी की भक्ति तक की यात्रा पूरी होती है।

अंततः वसंत पंचमी हमें यह सिखाती है कि भयमुक्त होकर खिलना ही वसंत का सार है। यह वह समय है जब मन के भय, विकार और जड़ता स्वतः दूर होने लगते हैं। गाते हुए पक्षी, खिलखिलाते फूल और मुस्कुराती प्रकृति हमें जीवन में उमंग, प्रेम और सृजन का संदेश देती है। किसानों के लिए यह संकेत है कि रबी की फसल अब पकने को है, इसलिए यह एक कृषि उत्सव का भी प्रारंभिक प्रतीक है। निष्कर्षतः, वसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, ज्ञान, प्रेम और सृजन का दिव्य संगम है, जो हमें यह प्रेरणा देता है कि सीखना कभी न रुके और मन सदा वसंत-सा खिलता रहे।

सुनील कुमार महला, फ्रीलांस राइटर, कॉलमिस्ट व युवा साहित्यकार, पिथौरागढ़, उत्तराखंड।मोबाइल 9828108858

Post Views: 17
Tags: वसंत पंचमी:
Previous Post

सशक्त बालिका, समर्थ राष्ट्र: विकास की नई उड़ान।

Next Post

कन्नौज: हत्या और लूट का वांछित एक लाख का इनामिया बदमाश पुलिस ने दबोचा

Related Posts

अपराध

लखनऊ -यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत ,7 घायल

by News-Desk
March 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

by News-Desk
March 3, 2026
अंतर्राष्ट्रीय

यरूशलम:इजरायल में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने ऑफिशियल एडवाइजरी जारी

by News-Desk
March 3, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

by News-Desk
February 28, 2026
उत्तराखंड

DEHRADUN–हल्द्वानी में थाल सेवा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  धामी, जरूरतमंदों को स्वयं परोसा भोजन

by News-Desk
February 28, 2026
Next Post

कन्नौज: हत्या और लूट का वांछित एक लाख का इनामिया बदमाश पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

UP BJP District President List: यूपी -लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने घोषित किये नए जिलाध्यक्षों की सूची

March 16, 2025

वक्फ के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा, मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर की गई हत्याः योगी* 

April 13, 2025

UP NEWS :दिल्ली और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ ई-व्हीकल में यूपी बना नंबर वन*

May 28, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3583120
Total Visitors
1764
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In