



Tirupati Stampede :10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु आए थे।
Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति में फैली अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गयी इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी ,हालाँकि ये सरकारी आंकड़े है। सूत्रों के मुताविक इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका है। दर्जनों लोगों का उपचार चल रहा है। मंदिर प्रशासन के मुताविक मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा, “एक डीएसपी ने गेट खोला… और तुरंत सभी लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।” 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु आए थे।
इस हादसे से व्यथित होकर देश की राष्ट्रपति द्र्पदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मंदिर में हुए हादसे में कईलोगों के मरने की खबर से मैं दुखी हूँ।उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि तिरुपति में भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ में छह लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस घटना से ‘‘बहुत दुखी” हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तिरुपति में हुई भगदड़ की खबर से बहुत दुखी हूं, जिसमें तमिलनाडु के लोगों सहित कई बेकसूरों की जान चली गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”